क्लब मैनेजर को कवर चार्ज मांगना पड़ा भारी: बदमाशों ने किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता
अगली शाम साथियों संग लौटकर की मारपीट , वीडियो वायरल
फ्री एंट्री नहीं मिलने पर किया था हंगामा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र में क्लब के कवर चार्ज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने मैनेजर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले फ्री एंट्री नहीं मिलने पर हंगामा किया और अगले दिन साथियों के साथ लौटकर मारपीट कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक क्लब मैनेजर देवेंद्र कुमार पटेल की शिकायत पर पुलिस ने यश जैन निवासी विध्यांचल नगर एरोड्रम, किशोर सिंह सिकरवार और उनके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
देवेंद्र पटेल के मुताबिक शालीमार टाउनशिप के स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग में संचालित स्ट्राइकर क्लब में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। क्लब में एंट्री के लिए लड़कों से 2 हजार और कपल से 3 हजार रुपए कवर चार्ज लिया जाता है।
10 अप्रैल की रात करीब 8 बजे आरोपी यश जैन क्लब में एंट्री के लिए पहुंचा था, स्टाफ ने जब उसे कवर चार्ज के बारे में बताया तो उसने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह कहीं भी एंट्री के पैसे नहीं देता और अपना नाम पूछने की बात कहकर दबाव बनाने लगा।
यश जैन पहले भी कई बार इसी तरह दबाव बनाकर क्लब में फ्री एंट्री ले चुका था। इस बार जब उसे रोका गया तो वह गाली-गलौज करने लगा और हंगामा खड़ा कर दिया।
इसके बाद उसने धमकी दी कि वह अगले दिन देख लेगा कहकर चला गया अगले दिन शाम करीब 4:50 बजे यश जैन अपने कुछ साथियों के साथ क्लब के बाहर पहुंचा और मेरा नाम लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
जब मैं बाहर आया तो विवाद करने लगा इसी दौरान यश ने अपने साथी किशोर सिंह सिकरवार को फोन कर बुलाया।
कुछ ही देर में किशोर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और सभी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जमकर गाली-गलौज की और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई
मारपीट की पूरी घटना का वीडियो एक युवती ने बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस अब क्लब के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि विवाद सिर्फ एंट्री फीस को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बाद में यह व्यक्तिगत झगड़े में बदल गया।फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!