आसाराम को सीने में दर्द: पंचकर्म कराने अस्पताल नहीं पहुंचे; उज्जैन आश्रम में कर रहे आराम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद वे धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म कराने नहीं पहुंचे। उन्होंने अंकपात रोड स्थित आश्रम में आराम किया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर शनिवार को दोबारा अस्पताल जाने की संभावना है।
आसाराम 21 अक्टूबर से उज्जैन में हैं। वे बुधवार और गुरुवार को पंचकर्म उपचार के लिए धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचे थे। चिकित्सालय के डॉ. निपेंद्र मिश्रा के मुताबिक, आसाराम लंबे समय से सिर और कमर दर्द से परेशान हैं। इसी के उपचार के लिए उन्हें 14 दिन तक पंचकर्म कराने की सलाह दी गई है।
आश्रम में जुट रहे अनुयायी
आसाराम की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद अंकपात रोड स्थित आश्रम में अनुयायियों की भीड़ जुटने लगी है। वे शरद पूर्णिमा तक उज्जैन में रुकेंगे। इससे पहले मार्च 2025 में भी वे उपचार के लिए उज्जैन आए थे।
जोधपुर जेल में काट रहे उम्रकैद की सजा
आसाराम को 31 अगस्त 2013 को गिरफ्तार किया गया था। जोधपुर की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। गुजरात के गांधीनगर की अदालत भी उन्हें दुष्कर्म के एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा सुना चुकी है।
अगस्त 2026 में राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों से 85 वर्षीय आसाराम को पैरोल दी थी। इसके बाद 6 अक्टूबर 2026 को जोधपुर हाईकोर्ट ने उन्हें 20 दिन की पैरोल मंजूर की थी।
संबंधित समाचार

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:व्यापारी के यहां से 375 किलो किशमिश जब्त; दीपावली से पहले जांच अभियान तेज

11 साल की बच्ची ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका मिला शव; स्कूल नहीं जाने पर मां ने लगाई थी डांट

आबकारी विभाग से करोड़ों की ठगी:बैंक गारंटी के नाम पर थमाए फर्जी दस्तावेज; लाइसेंसधारी पर FIR

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!