25 लाख के जेवर और एक्टिवा सहित गिरफ्तार: पुताई के बहाने घर में घुसे पेंटर निकले चोर; ऑनलाइन गेमिंग और अय्याशी के लिए करते थे वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे शातिर चोरों का खुलासा किया है, जो पुताई का काम लेकर घरों में घुसते और मौका मिलते ही लाखों के जेवर साफ कर देते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 25 लाख रुपए के सोने के जेवर और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।
एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक तीन अप्रैल को फरियादी तन्मय कानूनगो ने कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने फ्लैट की पुताई के लिए आरोपियों को चाबी और एक्टिवा दी थी। उन्होंने सोने के जेवर वॉशिंग मशीन में छिपाकर रखे थे।
अगले दिन जब उनकी पत्नी फ्लैट पर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। वॉशिंग मशीन में रखे जेवर गायब थे। मामले में थाना प्रभारी सहर्ष यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रामकुमार लोधी और रिजवान उर्फ रिज्जू तक पहुंची।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना कबूला। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पुताई का काम करने के बहाने घरों में एंट्री लेते थे। इसके बाद घर की रेकी कर सुनसान समय में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और अपनी अय्याशी के खर्च पूरे करने के लिए इस तरह की घटनाएं कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर, जिनमें चूड़ियां, अंगूठियां, मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, चेन सहित अन्य आभूषण शामिल हैं, बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है।
इस कार्रवाई में थाना स्टाफ और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। फिलहाल आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!