डैम में डूबा सेना का जवान: भाई-बहन के साथ घूमने गया था; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा डैम में बुधवार सुबह एक भारतीय सेना का जवान डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कर दिया।
भाई-बहन के साथ घूमने गया था डैम
जानकारी के अनुसार बघवार गांव निवासी गौरव द्विवेदी (28), पिता स्वर्गीय मिथिलेश द्विवेदी, बुधवार सुबह करीब 6 बजे अपने भाई-बहन के साथ सिलपरा डैम घूमने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वह पानी के किनारे आगे बढ़ गए, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते जवान पानी में लापता हो गया, जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
छुट्टी पर घर आया था जवान
परिजनों के मुताबिक गौरव द्विवेदी भारतीय सेना में पदस्थ थे और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। परिवार के साथ समय बिताने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन सिलपरा डैम पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस और SDERF की टीम मौके पर
हादसे की सूचना पर बिछिया थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से डैम में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीईआरएफ प्रभारी विकास पांडेय ने बताया कि जवान की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जब तक उसका पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।
अभी तक नहीं मिला कोई सुराग
समाचार लिखे जाने तक जवान का कोई पता नहीं चल सका था। प्रशासन ने लोगों से डैम और जलाशयों में सावधानी बरतने की अपील की है, विशेषकर बरसात और गहरे जल क्षेत्रों में प्रवेश न करने की सलाह दी है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!