नगर निगम की मनमानी: ताला तोड़कर गरीब का ठेला जब्त; 20 साल पुरानी दुकान उजाड़ी, सामान गायब, पीड़ित का फूटा गुस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ढक्कन वाला कुआं दरगाह के पास स्थित फलियारी साबूदाना खिचड़ी सेंटर के मालिक कैलाश प्रजापत ने नगर निगम की रिमूवल टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कैलाश का कहना है कि कल सुबह जब वे अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो वहां के ताले टूटे हुए थे और उनका पूरा ठेला मय सामान गायब था।
पीड़ित के अनुसार, निगम की टीम ने बिना पूर्व सूचना के न केवल उनका ठेला जब्त किया, बल्कि वहां मौजूद काउंटर और शटर को भी तोड़ दिया।
कैलाश ने आरोप लगाया कि जोन क्रमांक 11 के स्वास्थ्य विभाग अधिकारी पाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें उनका करीब 40 हजार रुपए का तैयार माल नष्ट हो गया और रोजी-रोटी का जरिया भी छीन लिया गया।
बीते 20 वर्षों से वहां दुकान चला रहे कैलाश ने प्रशासन के इस रवैये को गरीब पर अत्याचार बताया है। उन्होंने कहा कि यदि ठेला हटाना ही था, तो उन्हें समय दिया जाना चाहिए था, लेकिन जिस तरह से ताले तोड़कर सामान गायब किया गया है, वह चोरी के समान है।
दो मानसिक रूप से अस्वस्थ भाई और बुजुर्ग मां की जिम्मेदारी संभाल रहे कैलाश के सामने अब परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की स्कूल फीस का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने महापौर पुष्प मित्र भार्गव से मामले में हस्तक्षेप कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने और अपने हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!