एफआईआर की आशंका से बढ़ी चिंता: पूर्वी रिंग रोड के विरोध में किसानों ने सांसद से की मुलाकात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्वी आउटर रिंग रोड परियोजना को लेकर किसानों का विरोध जारी है। हाल में कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने वाले किसानों में तब नाराजगी बढ़ गई जब उन्हें संगठन अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली।
सच्चाई जानने और अपनी चिंता रखने के लिए कल बड़ी संख्या में किसान सांसद शंकर लालवानी के निवास पहुंचे।
किसानों ने सांसद के समक्ष भूमि अधिग्रहण, प्रस्तावित अलाइनमेंट और एफआईआर संबंधी आशंकाओं को लेकर चर्चा की। सांसद ने किसानों को आश्वस्त किया कि फिलहाल किसी भी किसान के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।
कार्रवाई हुई तो सैकड़ों किसान खड़े होंगे विरोध में : किसान नेता मनोज पटेल ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बाद संगठन के अध्यक्ष संतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली थी। इसी कारण किसानों में चिंता बढ़ गई और देर रात सांसद शंकर लालवानी से संपर्क किया गया।
उन्होंने कहा कि यदि किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो सैकड़ों किसान इसके विरोध में खड़े होंगे। हालांकि सांसद द्वारा पुलिस अधिकारियों से चर्चा करने के बाद स्पष्ट किया गया कि किसी भी किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
उपजाऊ जमीन बचाने की मांग पर अड़े किसान
किसानों का कहना है कि पूर्वी आउटर रिंग रोड के लिए प्रस्तावित भूमि अत्यंत उपजाऊ है और सड़क की चौड़ाई लगभग 265 फीट होने से बड़ी संख्या में किसानों की कृषि भूमि प्रभावित होगी। किसानों का दावा है कि इससे कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है।
किसान लखनलाल पटेल ने कहा कि छह तहसीलों के गांवों के किसान इस परियोजना से प्रभावित हो रहे हैं। किसानों की मांग है कि या तो परियोजना का अलाइनमेंट बदला जाए अथवा इसे निरस्त किया जाए ताकि खेती और किसानों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
किसानों की सहमति के बिना एक इंच जमीन नहीं ली जाएगी
किसान मनोज पटेल ने बताया कि सांसद लालवानी शुरू से किसानों के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनकी सहमति और उचित संवाद के बिना भूमि अधिग्रहण नहीं किया जाएगा, साथ ही अलाइनमेंट के मुद्दे पर पुनर्विचार के लिए सरकार और प्रशासन से चर्चा जारी है।
सांसद बोले- अलाइनमेंट के प्रस्तावों का होगा परीक्षण
सांसद लालवानी ने कहा कि पूर्वी आउटर रिंग रोड को लेकर किसानों की आपत्तियां लंबे समय से सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को बेहतर मुआवजा देने और गाइडलाइन दरों में वृद्धि जैसे कदम उठाए गए हैं, लेकिन किसानों की मुख्य चिंता अपनी कृषि भूमि को बचाने की है।
उन्होंने कहा कि किसानों का सुझाव है कि जहां संभव हो सड़क का अलाइनमेंट सरकारी जमीनों की ओर स्थानांतरित किया जाए। इस प्रस्ताव का परीक्षण जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार किसानों के खिलाफ कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। संबंधित व्यक्तियों से केवल जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से संपर्क किया गया था। इसके बाद एफआईआर की आशंका को लेकर फैली भ्रांतियां दूर हो गईं।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!