बीआरसी मुकेश पटेल के खिलाफ एक और जांच के आदेश: मध्याह्न भोजन में धांधली; अभद्रता पर घिरे पटेल, जिला परियोजना समन्वयक ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भ्रष्टाचार की शिकायतों के घेरे में रहने वाले सांवेर के विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) मुकेशचंद्र पटेल की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। जिला शिक्षा केंद्र ने उसके विरुद्ध प्राप्त नई और गंभीर शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कड़ी जांच के निर्देश जारी किए हैं। जिला परियोजना समन्वयक संजय कुमार मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच टीम गठित कर दी है।
सरकारी आदेश (क्रमांक 1091) के अनुसार नया मामला स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन में बड़ी धांधली और प्रशासनिक अनुशासनहीनता से जुड़ा है। मुकेश पटेल पर आरोप है कि उन्होंने न केवल भोजन के मीनू में हेरफेर किया, बल्कि सरकारी कार्य के दौरान अधीनस्थों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
संजय कुमार मिश्रा ने इस मामले की जांच के लिए विकासखंड इंदौर शहर के राजेंद्रसिंह तंवर और विकास खंड स्रोत समन्वयक विकास खंड ग्रामीण इंदौर के हरिओम वैष्णव को जिम्मेदारी सौंपी है, जिन्हें महज 3 दिनों के भीतर अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट कार्यालय में पेश करनी होगी।
नई जांच शुरू होने से विभाग में हड़कंप... गौरतलब है कि मुकेश पटेल के खिलाफ शिकायतों की सूची काफी लंबी है। उन पर पहले से ही सरकारी बजट के दुरुपयोग, दफ्तर के कूलर-पंखे गायब करने, कम्प्यूटर सुधार के नाम पर 11 हजार रुपए के फर्जी बिल लगाने और निजी स्कूलों को नियम विरुद्ध मान्यता देने जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं।
इन पुराने मामलों की जांच के लिए पीडी सरवैया, कल्पना यादव और अनुराग भारद्वाज की टीम पहले से ही काम कर रही है। अब नई जांच शुरू होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर के सख्त रुख के बाद माना जा रहा है कि इस बार दोषी बीआरसी पर निलंबन की गाज गिरना तय है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!