खबर
Top News

एक और सट्टेबाज: राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 सितंबर 2026, 11:56 am
शेयर करें:
एक और सट्टेबाज

ऑनलाइन बैटिंग केस में अब तक पंद्रह आरोपी हो चुके गिरफ्तार

रवि खानचंदानी सहित दोनों बदमाश दो दिन के रिमांड पर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की जांच में जुटी और सट्टेबाजों की धरपकड़ कर रही राजेंद्र नगर पुलिस को एक और सट्टेबाज चकमा देने में कामयाब हो गया। जुलाई माह में पहले ही एक सट्टेबाज लल्ला चौहान उर्फ दिनेश चौहान सरेंडर कर चुका था। वहीं, कल एक और आरोपी बंटी असरानी ने गिरफ्तारी से पहले ही सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार रवि खानचंदानी और कल कोर्ट में सरेंडर करने वाले बंटी असरानी को दो दिनों के रिमांड पर लिया है। ऑनलाइन बैटिंग केस में अब तक पंद्रह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि बहुचर्चित ऑनलाइन सट्टा रैकेट में पुलिस की कार्रवाई का दबाव है कि फरार आरोपी ने खुद सरेंडर कर दिया।

उल्लेखनीय है कि राजेंद्र नगर पुलिस ऑनलाइन बैटिंग केस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की भूमिका तय करने में नाकाम रही है। हालांकि, उसके संगठित गिरोह के एक-एक गुर्गों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

परसों तक अमित कौशल, संजय उर्फ रॉनी कौशल, प्रीतेश त्रिपाठी, दिनेश उर्फ यशवर्धन उर्फ लल्ला चौहान, मानव गंगवानी, मनीष पमनानी, निखिल चौहान, पिंकेश माहेश्वरी, निलेश बागड़ी, राहुल निंबोला, धर्मेंद्र खींची उर्फ धम्मू भाट, स्वप्नदीप उर्फ सनी उर्फ सौम्य प्रीत शिंदे, मुकेश चौधरी और रवि खानचंदानी गिरफ्तार हो चुके थे।

कल केस में फरार चल रहा 15वें आरोपी बंटी असरानी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। इसके ठीक एक दिन पहले मंगलवार को गिरोह के अहम सदस्य रवि खानचंदानी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक रवि सट्टा नेटवर्क में मास्टर आईडी बांटता था।

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बताते हैं पुलिस की कार्रवाई के बीच फरार आरोपियों पर दबाव बढ़ता जा रहा था, इसलिए रवि खानचंदानी की गिरफ्तारी के अगले ही दिन बंटी उर्फ किशन असरानी निवासी गमले वाली पुलिया, राजेंद्र नगर ने सरेंडर किया है।

दोनों को दो दिनों के रिमांड पर लिया गया है। बंटी असरानी कमीशन पर ग्राहकों को आईडी उपलब्ध कराता था। इसका काम भी रवि खानचंदानी की तरह नए ग्राहक जोड़ना था। पुलिस को उम्मीद है कि इनके जरिए ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अवैध लेन-देन की अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं।

नाना के मोबाइल से निकला था सुराग
जांच के दौरान पुलिस को नाना पटवारी के मोबाइल से दो ऑनलाइन सट्टा ऐप मिले थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि नाना ने क्रिकेट बैटिंग के लिए सौम्य प्रीत शिंदे से आईडी ली थी, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया।

इन्हीं सुरागों को आगे बढ़ाने पर पुलिस को संजय उर्फ रॉनी कौशल, मनीष कौशल, मनीष पमनानी और बंटी असरानी समेत कई लोगों के कनेक्शन मिले थे। सट्टा रैकेट की जांच में पुलिस को जूनी इंदौर के किक्का का कनेक्शन भी मिला था। हालांकि, उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाने के बाद छोड़ दिया गया।

मामले में साठगांठ के आरोप सट्टेबाजों से जुड़े लोगों ने लगाए थे। अब माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में आईडी सप्लाई, सट्टा संचालन और रकम के लेन-देन से जुड़े कई अहम नाम सामने आ सकते हैं।

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Top News

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

4 minutes ago
ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में
Top News

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

7 minutes ago
MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित
Top News

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

7 minutes ago
जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी
Top News

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

17 minutes ago
वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग
Top News

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

18 minutes ago
टीआई फोन नहीं उठाते
Top News

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

25 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

26 minutes ago
तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल
Top News

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

29 minutes ago
सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित
Top News

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग

29 minutes ago
वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया
Top News

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

about 1 hour ago
शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी
Top News

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

about 1 hour ago
मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण
Top News

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा
Top News

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

about 1 hour ago
MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल
Top News

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

about 1 hour ago
विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं
Top News

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

about 1 hour ago
बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार
Top News

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

about 2 hours ago
युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

about 2 hours ago
बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़
Top News

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब
Top News

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!