सलमान के घर के बाहर तीन दिन तक खड़ी रही अनिका, मिले भी नहीं: मुंबई में बड़े कलाकारों ने कोई मदद नहीं की; वजन बढ़ने से बढ़ी चिंता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीइंग ह्यूमन (मानवतावादी बनो) जैसी संस्था चलाकर दुनियाभर में मानवतावादी होने का ढोल पीटने वाले और इंदौर में ही जन्मे फिल्म अभिनेता सलमान खान ने इंदौर की मासूम बेटी अनिका शर्मा की मदद नहीं की।
वो तीन दिन तक सलमान के पाली हिल स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर माता-पिता के साथ खड़ी रही, लेकिन वे मुंबई में होने के बावजूद नहीं मिले। उधर, अनिका का वजन बढ़कर 11 किलो हो जाने से चिंता बहुत बढ़ गई है।
उल्लेखनीय है कि सलमान खान बीइंग ह्यूमन जैसी संस्था चलाते हैं, जिसका प्रचार-प्रसार खूब किया जाता है, लेकिन जिस इंदौर के पलासिया स्थित घर में वे जन्मे, उसी इंदौर की एक मासूम बालिका अनिका शर्मा के इलाज के लिए उनके मन में न तो कोई दर्द उठा और न जेब ढीली की।
जबकि वे अक्सर बच्चों के प्रति बहुत संवेदना दिखाते नजर आते हैं। एक बार तो उन्होंने बच्चों में भगवान दिखने की बात भी कही थी।
6.60 करोड़ रुपए एकत्र किए- तीन साल की मासूम अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप 2 नामक अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही है। उसका इलाज एक अमेरिकी इंजेक्शन है, जो 9 करोड़ रुपए कीमत का है। माता सरिता और पिता प्रवीण शर्मा ने शुभचिंतकों, स्नेहियों और हमदर्दों की मदद से 6.60 करोड़ रुपए एकत्र कर लिए हैं।
शेष 2.40 करोड़ रुपए के लिए वे पिछले दिनों मुंबई पहुंचे थे। वे अपने जमाने के मशहूर खलनायक प्रेम चोपड़ा से मिले, जिन्होंने दामाद शर्मन जोशी के बैंकॉक से लौटने पर विचार करने का बहाना कर टाल दिया।
सोनू सूद ने वीडियो रिकॉर्ड किया- कोरोना के दौरान मजदूरों को फ्लाइट से घर पहुंचाकर दुनियाभर में सुर्खियों में छाए अभिनेता सोनू सूद ने मदद तो नहीं की, लेकिन वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वे अनिका की मदद करने का निवेदन कर रहे हैं।
हिंदुस्तानी भाऊ ने जरूर 21 हजार रुपए की मदद की और अभिनेता हुसैन मंसूरी ने वीडियो बनाकर मदद की, जिस पर करीब 8 लाख रुपए की मदद लोगों ने विभिन्न माध्यमों से की।
तपती धूप में खड़े रहे, लेकिन सलमान का दिल नहीं पसीजा
अनिका के माता-पिता और स्नेहियों को सबसे ज्यादा दुख सलमान खान के व्यवहार को लेकर हुआ। पिता प्रवीण शर्मा ने बताया कि वे तीन दिन तक तपती धूप में सलमान के पाली हिल स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के सामने सड़क पर खड़े रहे, लेकिन सलमान का दिल नहीं पसीजा।
उनके स्टाफ को खबर की, जिन्होंने मिलवाने की वादा किया, लेकिन कई बार सलमान सामने से कार में बैठकर निकल गए, मिले नहीं। इंदौर में जन्मे और बीइंग ह्यूमन नामक संस्था चलाने वाले सलमान का ये रवैया आश्चर्यचकित कर देने वाला है। उन्होंने बताया कि यदि 24 हजार लोग एक-एक हजार रुपए दे दें तो अनिका के इलाज का इंतजाम हो सकता है।
23 को पेटलावद और 25 अप्रैल को थांदला में लगेगा कैंप
अनिका को इंजेक्शन या तो 2 वर्ष की उम्र के पूर्व लग सकता था या 13 किलो वजन होने के पूर्व लग सकता है। भोपाल एम्स में उसे दिखाने के दौरान जब वजन कराया गया तो वो 11 किलो निकला, जो पिछले दिनों में करीब आधा किलो बढ़ गया है। अभी 2.40 करोड़ और चाहिए और इस राशि को जुटाने की कवायद में अनिका का वजन बढ़ना सचमुच चिंताजनक है।
माता सरिता शर्मा बताती हैं कि वे अनिका को संतुलित भोजन दे रही हैं फिर भी वजन बढ़ने से चिंता का माहौल बन गया है। वो कमजोर लग रही है। 23 अप्रैल को पेटलावद और 25 अप्रैल को थांदला में कैंप लगेगा, जिसमें राशि मिलने की संभावना है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!