अनिका का वजन 100 ग्राम बढ़ा, चिंता गहराई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 जैसी अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही तीन साल की मासूम अनिका का वजन डाइट के तमाम प्रयासों के बावजूद 100 ग्राम बढ़ गया जिससे चिंता गहरा गई है। वो 10 किलो 600 ग्राम की हो गई है और उसे बीमारी का इंजेक्शन 13 किलो की होने के पूर्व हर हालत में लगना है, तभी उसका जीवन सुरक्षित हो सकता है।
उसे 9 करोड़ रुपए कीमत का अमेरिकी इंजेक्शन लगना है। जिसके लिए अनिका के परिजनों और स्नेहियों द्वारा करीब 6 करोड़ रुपए एकत्र किए जा चुके हैं। अब भी 3 करोड़ रुपए की दरकार है और इसमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फिर भी लोग आगे आकर मदद दे रहे हैं।
अनिका के जीवन की रक्षा के लिए न केवल समाज बल्कि तमाम संगठनों, वर्गों, संस्थाओं ने भी दिल खोलकर योगदान दिया है। पिता प्रवीण शर्मा के मुताबिक अनिका को खाना नहीं दिया जा रहा, बल्कि फ्रूट ज्यूस व अन्य ऐसी डाइट दी जा रही है, जिससे उसका वजन न बढ़े।
हमारी कोशिश है कि उसका वजन स्थिर हो जाए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद हर सप्ताह किए जाने वाले वजन में इस बार उसका वजन 100 ग्राम बढक़र 10.600 किलो हो गया है।
उसे 13 किलो की होने के पूर्व इंजेक्शन लगना है अन्यथा जीवन को सुरक्षित करना मुश्किल हो जाएगा। इधर वजन और उधर मदद में कमी से चिंता गहराने लगी हैं।
आकाश ने दिए 5 लाख: कैलाश विजयवर्गीय की ओर से उनके पुत्र पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 5 लाख रुपए प्रदान कर दिए हैं। उनके अलावा, देपालपुर विधायक मनोज पटेल भी अपनी घोषित राशि दे चुके हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!