छह घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन: आक्रोशित यात्रियों ने पटरी पर दिया धरना; बोले- 'लोकल गाड़ियां निकाल रहे, हमारी क्यों रोकी'
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
मुंबई डिवीजन में लगातार हो रही भारी बारिश और रेलवे ट्रैक पर जलभराव का असर अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। बुधवार सुबह झाबुआ जिले के बामनिया रेलवे स्टेशन पर घंटों तक ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और कुछ देर के लिए पटरी पर लेटकर भी धरना दिया।
रात 3 बजे से स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
यात्रियों का आरोप है कि उनकी ट्रेन रात करीब 3 बजे से बामनिया स्टेशन पर खड़ी थी, लेकिन रेलवे प्रशासन लगातार दूसरी ट्रेनों को निकालता रहा। इससे यात्रियों में आक्रोश बढ़ गया। प्रदर्शन कर रहे यात्रियों ने कहा, "जब दूसरी लोकल और अन्य ट्रेनें चलाई जा रही हैं तो हमारी ट्रेन को ही क्यों रोका गया? घंटों से स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही।"
जलभराव से प्रभावित हुआ रेल संचालन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुंबई डिवीजन में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों का संचालन नियंत्रित किया जा रहा है।
इसी दौरान अप ट्रैक पर पश्चिम एक्सप्रेस के खड़े होने के कारण रतलाम-दाहोद मेमू ट्रेन को मुख्य लाइन (मेन लाइन) से चलाने की घोषणा की गई। इस सूचना के बाद यात्रियों में भ्रम और अफरातफरी की स्थिति बन गई।
रेलवे प्रशासन ने समझाइश देकर कराया शांत
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और आरपीएफ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने यात्रियों को रेल संचालन में आई तकनीकी और मौसम संबंधी दिक्कतों की जानकारी देकर शांत करने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बाद यात्रियों ने धरना समाप्त किया।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!