प्रमोशन घोटाले को लेकर निगम में बढ़ा आक्रोश सीआर में नंबर काटने की धांधली का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

30 साल की सेवा के बाद भी बिना लाभ की पदोन्नति से स्वास्थ्य दरोगा नाराज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा जारी बहुप्रतीक्षित प्रमोशन सूची आने के बाद कर्मचारियों के बीच व्याप्त आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले रहा है। इस पदोन्नति सूची में गंभीर धांधली सामने आई है और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी प्रमोशन दे दिया गया है।
इस खुलासे के बाद अब नगर पालिका निगम कर्मचारी संगठन ने इस पूरे मामले को हाथ में लेते हुए निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और एक विस्तृत जांच तथा निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों को गोपनीय चरित्रावली सीआर और पदोन्नति संबंधी अभिलेखों का सावधानीपूर्वक परीक्षण करने और विसंगतियां पाए जाने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने का आह्वान किया है।
प्रमोशन सूची के अवलोकन के बाद गंभीर आरोप सामने आए हैं कि अनेक कर्मचारियों की सीआर में विभिन्न अकारण क, ख, ग, घ श्रेणी के आधार पर अंक कम कर दिए गए हैं, जिससे उनकी पदोन्नति सीधे तौर पर प्रभावित हुई है।
इस संबंध में सभी कर्मचारी साथियों को अपनी सीआर जांचने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से राजस्व विभाग के कर्मचारियों की सीआर पर चिंता व्यक्त की गई है, जहां कर्मचारियों को अपेक्षाकृत बहुत कम अंक दिए गए हैं।
कई कर्मचारियों को दिए कम अंक
प्रमोशन प्रक्रिया में अधिकतम 12 अंक मिलने चाहिए, लेकिन राजस्व विभाग के कई कर्मचारियों को केवल 10, 11 अथवा उससे भी कम अंक दिए गए हैं, जो उनकी पदोन्नति में बड़ी बाधा बन रहा है। यह सीधा आरोप है कि यह अंक कटौती जानबूझकर कर्मचारियों को प्रमोशन से वंचित करने के लिए की गई है।
एक ही पद पर कार्य करते हुए हो रहे सेवानिवृत्त
कर्मचारी प्रतिनिधियों के अनुसार निगम के कई कर्मचारी 25 से 30 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और नियमानुसार उन्हें कई पदोन्नतियां मिलनी चाहिए थीं, लेकिन एक भी पदोन्नति प्राप्त नहीं हुई है। अनेक कर्मचारी पूरी सेवा के दौरान एक ही पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जो अन्याय है। विशेषकर स्वास्थ्य विभाग के दरोगा के साथ पदोन्नति के नाम पर जो स्थिति निर्मित की गई है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूर्व कर्मचारियों को भी कर दिया पदोन्नत
इस प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त शामिल रहे। सूची में गंभीर लापरवाही का आलम यह रहा कि कृष्णचंद्र शर्मा और मिलिंद वेद जैसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पदोन्नत कर दिया गया।
इसके अलावा संबंधित एमआईसी बैठक में एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अभिषेक बबलू शर्मा, राजेश उदावत, मनीष शर्मा मामा और प्रिया डांगी उपस्थित रहे थे।
स्वच्छता अभियान में अहम योगदान देने वाले भी उपेक्षित
अनेक स्वास्थ्य दरोगा ऐसे हैं जिन्होंने इंदौर को देश में लगातार स्वच्छता में नंबर-1 बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन कर्मचारियों को दी गई पदोन्नति केवल नाममात्र की है, जिसका कोई वास्तविक लाभ नहीं है।
जो कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य दरोगा का कार्य कर रहे थे, उन्हें पहले उप स्वास्थ्य पर्यवेक्षक बनाया गया और अब पुनः स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। जबकि वे लंबे समय से दरोगा के स्तर का कार्य एवं दायित्व निभाते रहे हैं।
यह स्थिति कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं बल्कि उनके अधिकारों की सरासर उपेक्षा है। 30 वर्षों की लंबी सेवा के दौरान कर्मचारियों को कम से कम तीन पदोन्नतियां मिलनी चाहिए थीं।
मांग उठाई गई है कि पदोन्नति के नाम पर किया जा रहा यह खिलवाड़ तत्काल बंद हो और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उनकी वरिष्ठता, अनुभव एवं सेवा अवधि के अनुरूप वास्तविक और लाभकारी पदोन्नति प्रदान की जाए।
संबंधित समाचार

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!