खबर
Top News

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी: शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 सितंबर 2026, 11:22 am
शेयर करें:
नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा इलाके से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक जालसाज ने खुद को नायब तहसीलदार का अधिकारी बताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शौचालय की मरम्मत के लिए सरकारी राशि दिलाने का झांसा दिया।

एफआईआर दर्ज
आरोपी ने महिला को भरोसे में लेकर पहले 10 रुपए भेजे और बाद में तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर उसके खाते से 50 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। शिकायत के बाद बाणगंगा पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी बनकर किया फोन
पुलिस के मुताबिक नंद नगर निवासी केशकली पाल यादव एक अस्पताल में काम करती हैं। इसके साथ ही वह आंगनबाड़ी केंद्रों पर वैक्सीनेशन का काम भी करती हैं। 4 अगस्त की दोपहर वह अपनी साथी कांता के साथ थीं।

इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को अधिकारी बताया और कहा कि उसकी महिला के 'सर' से पहले ही बात हो चुकी है। आरोपी ने कहा कि संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के शौचालय की हालत खराब है और उसकी मरम्मत करवाने के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

अपने खाते में राशि भेजने का बनाया भरोसा
केशकली ने आरोपी से कहा कि राशि उनके अधिकारी के खाते में भेज दी जाए। इस पर जालसाज ने कहा कि अधिकारी ने उन्हीं के खाते में रुपए भेजने के लिए कहा है। बातचीत के जरिए आरोपी ने महिला को विश्वास में ले लिया।

इसके बाद उसने पहले 10 रुपए भेजे और मोबाइल पर मैसेज आने की पुष्टि करने को कहा। कुछ देर बाद आरोपी ने 39,990 रुपए के ट्रांजैक्शन का मैसेज भेजा और दावा किया कि तकनीकी कारणों से भुगतान फेल हो गया है।

खाते में रुपए आने के बजाय कट गए 50 हजार
आरोपी ने महिला से कहा कि अब राशि सीधे उसके खाते में भेजी जाएगी। इसके बाद केशकली के खाते में 15 हजार और 35 हजार रुपए के दो ट्रांजैक्शन दिखाई दिए। महिला को लगा कि सरकारी राशि खाते में जमा हुई है, लेकिन बाद में पता चला कि वास्तव में दोनों ट्रांजैक्शन के जरिए उनके खाते से ही कुल 50 हजार रुपए कट गए थे। जांच में सामने आया कि यह रकम पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हुई।

साइबर हेल्पलाइन पर की शिकायत
ठगी का पता चलते ही केशकली ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की जांच के बाद बाणगंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब उस बैंक खाते और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान
Top News

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

about 9 hours ago
संस्था में लाखों का गबन
Top News

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

about 9 hours ago
बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

about 10 hours ago
चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा
Top News

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

about 10 hours ago
उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद
Top News

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

about 10 hours ago
‘नि:शुल्क जलप्रदाय' के टैंकरों से कमर्शियल सप्लाई
Top News

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

about 10 hours ago
चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत
Top News

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

about 10 hours ago
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में
Top News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

about 10 hours ago
3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू
Top News

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

about 11 hours ago
सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

about 11 hours ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

about 11 hours ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

about 11 hours ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

about 11 hours ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

about 11 hours ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

about 12 hours ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

about 12 hours ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

about 12 hours ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 12 hours ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

about 12 hours ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!