खबर
Top News

इस अस्पताल में एनेस्थीसिया इंजेक्शन खत्म: हार्ट, न्यूरो और कैंसर की सर्जरी प्रभावित; कई ऑपरेशन टले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 1:13 pm
शेयर करें:
इस अस्पताल में एनेस्थीसिया इंजेक्शन खत्म

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एनेस्थीसिया की जरूरी दवाओं का स्टॉक खत्म होने से गंभीर मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है।

अस्पताल में हार्ट, न्यूरो, कैंसर और अन्य जटिल बीमारियों की कई सर्जरी एनेस्थीसिया इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण टालनी पड़ रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर उन मरीजों पर पड़ रहा है, जो लंबे समय से ऑपरेशन की तारीख का इंतजार कर रहे थे।

तीन अहम इंजेक्शन का स्टॉक खत्म
एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाले बुपिवाकेन हेवी (Bupivacaine Heavy), ग्लाइकोपाइरोलेट (Glycopyrrolate) और मायोपाइरोलेट (Myopyrolate) इंजेक्शन का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इन दवाओं के बिना कई प्रकार की सर्जरी करना संभव नहीं है, जिसके चलते डॉक्टरों को निर्धारित ऑपरेशन स्थगित करने पड़ रहे हैं।

दूर-दराज के जिलों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी इस वजह से अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रोज होती हैं 12 से 15 बड़ी सर्जरी
अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 12 से 15 बड़ी सर्जरी की जाती हैं, जिनमें हार्ट, न्यूरो, कैंसर और अन्य जटिल ऑपरेशन शामिल हैं।
डॉक्टरों के अनुसार बुपिवाकेन हेवी उपलब्ध नहीं होने से जरूरत पड़ने पर स्पाइनल एनेस्थीसिया देना संभव नहीं हो रहा है।

वहीं ग्लाइकोपाइरोलेट और मायोपाइरोलेट की कमी के कारण जनरल एनेस्थीसिया के तहत होने वाली कई सर्जरियां भी प्रभावित हो रही हैं। परिणामस्वरूप कई मरीजों के ऑपरेशन फिलहाल टालने पड़ रहे हैं।

कई बार भेजी गई मांग, फिर भी नहीं मिली आपूर्ति
डॉक्टरों का कहना है कि आवश्यक दवाओं की मांग लगातार अस्पताल के सेंट्रल स्टोर को भेजी जा रही है, लेकिन जरूरत के अनुरूप आपूर्ति अब तक नहीं हो सकी है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को लिखित रूप से भी अवगत कराया गया है और जल्द दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

प्रबंधन बोला- जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे इंजेक्शन
अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि डॉक्टरों की ओर से जिन एनेस्थीसिया दवाओं की मांग भेजी गई है, उनकी खरीद और आपूर्ति की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही आवश्यक इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसके बाद प्रभावित सर्जरियों को फिर से नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।

फिलहाल दवाओं की कमी के कारण अस्पताल में कई मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज में देरी की आशंका बढ़ गई है।

संबंधित समाचार

मस्जिद पर चला बुलडोजर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

9 minutes ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

15 minutes ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

24 minutes ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

34 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

42 minutes ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

about 1 hour ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

about 1 hour ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 18 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 19 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 19 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 20 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 20 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!