खुले कुएं ने ली चार साल के मासूम की जान: खेलते-खेलते 20 फीट गहराई में गिरा; माता-पिता थे मुंबई में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिला मुख्यालय के पास स्थित कसरावद बसाहट में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर के पास खेलते समय पैर फिसलने से बच्चा करीब 20 फीट गहरे खुले कुएं में गिर गया। ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खेलते-खेलते कुएं में गिरा मासूम
जानकारी के मुताबिक, चार वर्षीय आर्यन घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पास ही बने खुले कुएं में जा गिरा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।
आधे घंटे चला रेस्क्यू, नहीं बच सकी जान
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और टीम ने करीब 30 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
माता-पिता मुंबई में मजदूरी करने गए थे
ग्रामीणों के अनुसार, आर्यन के माता-पिता झाड़ू बनाने और बेचने का काम करते हैं। रोजी-रोटी के लिए वे कुछ दिन पहले मुंबई गए थे, जबकि आर्यन अपने दादा-दादी के साथ गांव में रह रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
खुले कुएं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इस खुले कुएं में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन आज तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। कुएं के चारों ओर न तो मुंडेर बनाई गई है और न ही सुरक्षा दीवार, जिससे यह लगातार हादसों का कारण बन रहा है।
जांच शुरू, सुरक्षा व्यवस्था की मांग
शहर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के सभी खुले कुओं पर मुंडेर और सुरक्षा बाउंड्री बनवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!