घर का भेदी लंका ढाए: विरासत की राजनीति; जमीन विवाद को लेकर हो रहा बवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

भाजपा की ‘अयोध्या’ बनी विवादों की ‘लंका’, अपनों पर ही उठने लगे गंभीर सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कभी भाजपा की वैचारिक शक्ति और संगठनात्मक अनुशासन का प्रतीक मानी जाने वाली इंदौर की विधानसभा-4 अब लगातार विवादों, गुटबाजी और अंदरूनी असंतोष का केंद्र बनती जा रही है।
क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिकों के बीच यह सवाल जोरों पर है कि जिस विधानसभा क्षेत्र को कभी भाजपा की ‘अयोध्या’ कहा जाता था, वह अब राजनीतिक टकराव, आरोपों और कथित दबंगई के कारण ‘लंका’में तब्दील क्यों होता जा रहा है?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जिन लोगों ने वर्षों तक संगठन और नेतृत्व के लिए संघर्ष किया, उन्हें आज हाशिए पर धकेला जा रहा है। वहीं विरासत की राजनीति के सहारे उभरे कुछ चेहरे क्षेत्र में प्रभाव और शक्ति का ऐसा केंद्र बनते जा रहे हैं, जिनके खिलाफ अब पार्टी के भीतर से ही आवाजें उठने लगी हैं।
जानकारों का कहना है कि विधानसभा-4 में पैदा हो रही परिस्थितियां ‘घर का भेदी लंका ढाए’ वाली कहावत को चरितार्थ करती दिखाई दे रही हैं।
संघ-भाजपा के बाद अब जमीन विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग
विधानसभा-4 में शुरू हुआ विवाद अब संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं के टकराव से आगे बढ़कर विधायक के करीबियों पर लग रहे गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है। संघ पदाधिकारी से जुड़े विवाद में दर्ज एफआईआर ने पहले ही कई प्रभावशाली नामों को चर्चा में ला दिया था।
अब महेश्वर से भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री आशीष केवट खुलकर सामने आए और उन्होंने विधायक के रिश्तेदारों तथा करीबी लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
केवट का आरोप है कि उनके परिवार की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के लिए लंबे समय से दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर धमकियां देने और झूठे मामलों में फंसाने की कोशिशें की गईं।
नायब तहसीलदार के प्रभाव का आरोप, राजस्व रिकॉर्ड का दिया हवाला
आशीष केवट ने आरोप लगाया कि विधायक के भानजे एवं इंदौर में पदस्थ नायब तहसीलदार योगेंद्रसिंह राठौर उर्फ कृष्णा के प्रभाव का इस्तेमाल कर उनके परिवार पर दबाव बनाया गया।
उनका दावा है कि विवादित संपत्ति पूरी तरह उनके परिवार के नाम दर्ज है तथा एसडीएम और तहसील न्यायालय के फैसले भी उनके पक्ष में आ चुके हैं।
इसके बावजूद जमीन छोड़ने के लिए लगातार दबाव बनाया गया और कई बार धमकियां भी दी गईं। केवट का कहना है कानूनी लड़ाई में सफलता मिलने के बाद भी उन्हें परेशान करने का सिलसिला नहीं रुका।
एफआईआर में नामजद लोगों पर भी लगाए आरोप
मामले को और गंभीर बनाते हुए केवट ने दावा किया कि इंदौर में हाल ही में दर्ज एफआईआर में जिन लोगों के नाम सामने आए, उन्हीं में शामिल कुछ लोग उनके महेश्वर स्थित प्लॉट पर भी पहुंचे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, डराने-धमकाने का प्रयास हुआ और हथियार दिखाकर दबाव बनाया गया।
इन आरोपों के बाद भाजपा के भीतर ही कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो इसका राजनीतिक नुकसान पार्टी को उठाना पड़ सकता है।
नायब तहसीलदार ने आरोपों को बताया निराधार
इधर, नायब तहसीलदार योगेंद्रसिंह राठौर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संबंधित जमीन का सौदा विधिवत किया गया और भुगतान भी किया जा चुका था। बाद में आशीष केवट की ओर से सहमति बदलने के कारण सौदा निरस्त कर दिया गया।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उम्मीद
संघ पदाधिकारियों से विवाद, कार्यकर्ताओं की नाराजगी, जमीन विवादों में राजनीतिक नामों की चर्चा और पार्टी के भीतर बढ़ता असंतोष इन सब घटनाओं ने विधानसभा-4 को एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा किया है।
अब देखना यह है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इन विवादों को महज स्थानीय खींचतान मानता है या फिर संगठन की छवि पर पड़ रहे असर को देखते हुए कोई ठोस कदम उठाता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!