10 सेकंड में उजड़ गई जिंदगी: सड़क पर बैठी मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया; सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के बैरसिया क्षेत्र के ललरिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। दुकान से लौटते समय सड़क पर बैठी बच्ची को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक नहीं देख सका। वाहन के नीचे फंसने के बाद बच्ची करीब 20 फीट तक घिसटती रही और फिर स्कॉर्पियो का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सरकारी स्कूल शिक्षक की है बेटी
पुलिस के अनुसार, मृत बच्ची की पहचान जूना खान (3) के रूप में हुई है। वह ललरिया गांव निवासी सोहेल खान की बेटी थी। सोहेल सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उनकी पत्नी भी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।
पसंद की चीज नहीं मिलने पर सड़क पर बैठ गई थी मासूम
परिजन ने बताया कि रविवार दोपहर जूना घर के पास स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां उसकी पसंद की वस्तु नहीं मिलने पर वह नाराज हो गई। लौटते समय उसकी बड़ी बहन सड़क पार कर गई, लेकिन जूना बीच सड़क पर ही बैठ गई।
चालक को नहीं दिखी बच्ची
इसी दौरान सामने खड़ी सफेद स्कॉर्पियो करीब 10 सेकेंड बाद आगे बढ़ी। चालक को सड़क पर बैठी बच्ची दिखाई नहीं दी और वाहन उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बैरसिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को शांत कराया।
गांव का ही चालक निकला आरोपी
पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक की पहचान जाकिर पिता कल्लू, निवासी ललरिया गांव के रूप में हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!