खजराना में काटी जा रही अवैध कॉलोनी: बिना सोचे-समझे खरीद रहे हैं प्लॉट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सूत्रों का कहना है कि खजराना में धवन और साथियों द्वारा काटी जा रही श्रीराम हाउसिंग सोसायटी की जमीन पर लोग बिना कुछ सोचे-समझे प्लॉट खरीद रहे हैं। वे न तो खसरे की जानकारी निकाल रहे हैं, न जमीन की जांच कर रहे हैं कि वो सरकारी है या संस्था की है।
उनकी नासमझी का नतीजा है कि खजराना क्षेत्र में सरकारी जमीनों और संस्थाओं की जमीनों पर फर्जी तरीके से नौटरी करके प्लॉट बेचे जा रहे हैं। लोगों को फांसने के लिए भूमाफिया और उसके गुर्गे आसान किस्तों में प्लॉट बेचने का झांसा देते हैं ताकि लोगों को प्लॉट देकर अपनी जेब भर सकें।
खजराना क्षेत्र में हैप्पी धवन साथियों के साथ मिलकर अवैध कॉलोनी काट रहा है। जिस जमीन पर ये कॉलोनी कट रही है वो श्रीराम गृह निर्माण सहकारी संस्था की है। कृष्णबाग कॉलोनी में जिन मकानों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है, कुछ ऐसा ही यहां भी हो सकता है, क्योंकि संस्था की जमीन पर कब्जा कर इस खेल को अंजाम दिया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि इस जमीन का खसरा नंबर 325/1/6 है जिस पर ये कॉलोनी काटी जा रही हं। हालांकि ये सभी साथी पर्दे के पीछे हैं और यूसुफ नामक एक व्यक्ति को आगे कर रखा है। वो ही कॉलोनी में प्लॉट बुक कर रहा है और लोगों को डरा-धमकाकर पैसा ले रहा है।
प्लॉट कब मिलेगा, कैसे मिलेगा, इस बारे में पूछने पर बदतमीजी पर उतर आता है। यहां जो पैसा देकर प्लॉट पाने की उम्मीद रख रहे हैं, वो भुलावे में हैं, क्योंकि ये लोग न तो प्लॉट देने वाले हैं और न पैसा वापस करेंगे। उल्टे वो लोगों को डराएंगे-धमकाएंगे और मारपीट पर उतारू हो जाएंगे।
यानी उनके प्लॉट डूब जाएंगे। दूसरी बात ये है कि यदि उन्हें प्लॉट मिल भी गए तो उनके लिए मकान बनाना बेहद मुश्किल होगा। तमाम अनुमतियां नहीं मिल पाएंगी, क्योंकि कॉलोनी पूरी तरह अवैध है और संस्था की जमीन पर बनेगी।
मकान बने भी तो उनका हश्र कृष्णबाग कालोनी के 32 मकानों की तरह हो जाएगा, जहां पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। किसी भी वक्त बुलडोजर चल सकता है।
ये कॉलोनी न्यायनगर के समीप है, जो इसी तरह की कार्रवाई को लेकर पिछले वर्ष काफी चर्चित रहा है। यानी सभी पार्टनर मिलकर लोगों को धोखा देकर अपनी जेब भरने की कोशिश कर रहै हैं और लोगों को फांसने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यूसुफ यहां कालोनी के प्लॉट काटकर बेच रहा है। वो प्लॉटों की नौटरी भी कर रहा है और सहज समझा जा सकता है कि इसका हश्र क्या होगा।
अशरफ नगर के पास कट रही है कॉलोनी : सूत्रों ने बताया कि ये कालोनी अशरफ नगर के पास कट रही है, जिसके लिए रास्ता इसी कॉलोनी से देने की बात चल रही है।
इससे रहवासियों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि वे अपनी कॉलोनी में से इस अवैध कालोनी के लिए कोई रास्ता नहीं देंगे। जाहिर है कि ये बाद में बड़ा विवाद बनेगा।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!