खबर
Top News

अस्पताल छोड़ने का बहाना: पीछे से घर में चोरी; नाबालिग ने उड़ाए लाखों के जेवर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जून 2026, 4:32 pm
शेयर करें:
अस्पताल छोड़ने का बहाना

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के पंडित मोहल्ला में एक महिला ने पड़ोसन का भरोसा जीतकर उसके घर में चोरी की सनसनीखेज साजिश रच डाली। आरोपी युवती ने पहले पड़ोसन को अस्पताल छोड़ने के बहाने घर से दूर किया और फिर अपने नाबालिग भाई से छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी करवा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी युवती फरार है।
अस्पताल छोड़ने के बहाने रची पूरी योजना
फरियादिया सुरेखा सिकरवार ने पुलिस को बताया कि 4 जून को उनका नाती कमलाराजा अस्पताल में भर्ती था। वह घर में ताला लगाकर उसके लिए भोजन लेकर अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली सेजल सिकरवार स्कूटी लेकर पहुंची और उन्हें अस्पताल छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले गई। अस्पताल पहुंचने के बाद भी सेजल कुछ समय तक उनके साथ रही, ताकि घर खाली होने का पर्याप्त समय मिल सके। इसके बाद वह वहां से निकल गई।
शाम को खुला चोरी का राज
शाम करीब 7 बजे जब परिवार के सदस्य ने घर में रखे पैसे निकालने के लिए बक्सा खोला तो जेवर और नकदी गायब मिले। चोर घर से 25 हजार रुपए नकद, सोने की झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र, ओम लॉकेट सहित चांदी के कई कीमती आभूषण ले गए थे।
तीन दिन तक की थी रैकी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवती पिछले कई दिनों से घर में आना-जाना कर रही थी। इस दौरान उसने घर की स्थिति, कीमती सामान और जेवरों की जानकारी जुटाई। इतना ही नहीं, वह परिवार की महिलाओं के गहनों के बारे में भी लगातार पूछताछ कर रही थी। जांच में पता चला कि सेजल ने करीब तीन दिन तक घर की रैकी की और सही मौका मिलने पर चोरी की योजना को अंजाम दिया।
छत के रास्ते घर में घुसा नाबालिग
पुलिस के अनुसार, सेजल द्वारा सुरेखा को अस्पताल में व्यस्त रखने के दौरान उसका नाबालिग भाई छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया अधिकांश माल भी बरामद कर लिया है।
भाई पकड़ा गया तो फरार हो गई युवती
नाबालिग के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही सेजल सिकरवार फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पहले भी रच चुकी है फर्जी लूटकांड
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सेजल का नाम पहले भी एक फर्जी लूटकांड में सामने आ चुका है। आरोप है कि उसने अपने ही जेवरों की झूठी लूट की कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। उस मामले में भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साजिश का खुलासा हुआ था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की लत और आर्थिक तंगी के चलते इस तरह की वारदातों को अंजाम देती रही है।
मामला दर्ज, तलाश जारी
पुरानी छावनी थाना पुलिस ने सेजल सिकरवार और उसके नाबालिग भाई के खिलाफ चोरी और घर में अनधिकृत प्रवेश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरी का अधिकांश माल बरामद कर लिया गया है और फरार आरोपी युवती को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 8 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 8 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 8 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 8 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 9 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 9 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 9 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 9 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 9 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 9 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 9 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 9 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 9 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 9 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 9 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 9 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 9 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 9 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!