उपचुनाव में बदला सियासी माहौल: कांग्रेस के मंच पर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार; हैरान रह गए लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच चुनावी माहौल लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। रविवार को ग्राम चिरुला में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने कुछ देर के लिए चुनावी सियासत को अलग रंग दे दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव प्रचार के दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को मंच से आवाज देकर अपनी सभा में बुला लिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को माइक भी सौंप दिया। यह नजारा देखकर सभा में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
चिरुला में हुई नुक्कड़ सभा
रविवार को जीतू पटवारी ग्राम चिरुला में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपने समर्थकों के साथ प्रचार करते हुए वहां से गुजर रहे थे। उन्हें देखते ही जीतू पटवारी ने माइक से "जय माई की" कहकर उनका अभिवादन किया।
पास आइए, ऐसा नहीं चलेगा
आशुतोष तिवारी ने भी दूर से हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस पर जीतू पटवारी ने मुस्कुराते हुए कहा, दूर-दूर से क्यों जा रहे हो, पास आइए... ऐसे नहीं चलेगा। पहली बार यहां चुनाव लड़ रहे हैं, लोगों से मिलिए।
तिवारी को सौंप दिया माइक
पटवारी के आमंत्रण पर आशुतोष तिवारी मंच तक पहुंचे, जहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने उनका स्वागत करते हुए अपना माइक उन्हें सौंप दिया। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक सौहार्दपूर्ण बातचीत भी हुई।
चुनावी माहौल के बीच दोनों दलों के नेताओं की यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही। सभा में मौजूद लोगों ने भी इस अप्रत्याशित दृश्य को उत्सुकता से देखा। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच मंच पर दिखा यह सौहार्द अब दतिया उपचुनाव की सबसे चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गया।
संबंधित समाचार

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!