नरोत्तम के आंसुओं के बीच आशुतोष का नामांकन पूर्व गृह मंत्री को मिला स्टार प्रचारक का दर्जा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। हालांकि, नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में एक ऐसा भावुक पल आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।
किला चौक पर आयोजित भाजपा की सभा में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा में फूट की बातें कर रही है, लेकिन पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरी है और कार्यकर्ताओं के दम पर जीत दर्ज करेगी।
कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली की तुलना करते हुए कहा कि दोनों की राजनीति में स्पष्ट अंतर है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस का प्रत्याशी राजा है, जबकि हम लोग बचपन से राष्ट्रसेवा के लिए घर छोड़कर निकले कार्यकर्ता हैं।
इसके बाद उन्होंने दतिया के हर घर जाकर लोगों का आशीर्वाद लेने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा, "मैं दतिया के एक-एक दरवाजे पर अपना शीश नवाऊंगा। इतना कहते ही उनका गला भर आया और वे कुछ पल के लिए भावुक हो गए।
स्टार प्रचारकों की सूची
भाजपा के प्रस्तावित स्टार प्राचरकों की सूची सामने आई है। 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई सूची सोमवार सुबह सामने आई है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा खुद प्रचार की अगुवाई कर रहे हैं।
वहीं, दिल्ली की टीम से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को जिम्मेदारी दी गई है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और राकेशसिंह भी वोट मांगते नजर आएंगे।
मुख्यमंत्री ने संभाला
मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावुक नरोत्तम मिश्रा को संभाला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उन्हें हौसला दिया। दावा किया कि दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ चुनाव अभियान में जुटने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि भाजपा पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में प्रत्याशी का नामांकन कराया गया है और पार्टी दतिया में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
संबंधित समाचार

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!