अमरनाथ यात्रा 2026: अब तक इतने हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट जारी, इतने केंद्रों पर जारी है जांच प्रक्रिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का काम तेजी से जारी है। जिले में 13 अधिकृत चिकित्सा संस्थानों पर यह प्रक्रिया चल रही है, जहां डॉक्टरों द्वारा श्रद्धालुओं की विस्तृत स्वास्थ्य जांच के बाद प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।
हेल्थ विभाग के अनुसार शुक्रवार को एक ही दिन में 1061 श्रद्धालुओं के फिटनेस सर्टिफिकेट बनाए गए, जबकि 13 अप्रैल से अब तक कुल 3332 श्रद्धालुओं को हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं। इस प्रक्रिया में हुकमचंद पॉलीक्लिनिक सबसे आगे रहा है, जहां पिछले तीन दिनों में अब तक 1222 हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट बनाए जा चुके हैं।
पहले यह प्रक्रिया केवल जिला अस्पताल में शुरू की गई थी, लेकिन 15 अप्रैल से इसे विस्तार देते हुए शहर और जिले के कुल 13 चिकित्सा संस्थानों में लागू किया गया, जिनमें जिला अस्पताल, पीसी सेठी अस्पताल, महू, सांवेर, देपालपुर, हातोद, मल्हारगंज सहित अन्य केंद्र शामिल हैं।
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार महू अस्पताल में 100, मानपुर में 110, पीसी सेठी अस्पताल में 40, देपालपुर में 19, मांगीलाल चूरिया में 81, सांवेर में 24, बाणगंगा में 75, जिला अस्पताल में 117, हुकमचंद पॉलीक्लिनिक में 238, मल्हारगंज में 172, अरण्या में 65, नंदानगर में शून्य और हातोद में 20 हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले 13 से 70 वर्ष तक के श्रद्धालुओं की विस्तृत मेडिकल जांच की जा रही है, जिसमें ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, फेफड़ों की जांच और हीमोग्लोबिन टेस्ट शामिल हैं। 40 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं के लिए ईसीजी जांच भी अनिवार्य की गई है।
डॉक्टरों द्वारा श्रद्धालुओं से उनकी पुरानी बीमारियों की जानकारी भी ली जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी श्रद्धालु को पहले से हृदय, लिवर, किडनी, फेफड़े या आंखों से संबंधित कोई गंभीर बीमारी रही है, तो उसे जांच के दौरान छिपाना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जोखिम बढ़ सकता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!