अमरनाथ यात्रा 2026: इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी नियम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जम्मू।
शिव भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए एडवांस पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने इसकी आधिकारिक जानकारी जारी कर दी है।
554 बैंक शाखाओं में होगा रजिस्ट्रेशन
देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 554 बैंक शाखाओं में पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। इसमें पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक, यस बैंक शामिल है।
जम्मू कश्मीर के डोडा, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, सांबा, श्रीनगर, उधमपुर, रियासी, अनंतनाग, पुलवामा, डोडा में संबंधित बैंकों की विभिन्न शाखाओं में एडवांस पंजीकरण किया जाएगा।
इतना ही नहीं बोर्ड ने विभिन्न प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में डॉक्टरों और अस्पतालों की सूची भी जारी कर दी है।
जरूरी शर्तें और फीस
9 अप्रैल 2026 के बाद जारी हेल्थ सर्टिफिकेट ही मान्य होगा। यात्री की उम्र 13 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आधार आधारित बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रति व्यक्ति 150 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा।
पहलगाम और बालटाल से यात्रा
पंजीकरण के बाद श्रद्धालुओं को पहलगाम या बालटाल मार्ग के लिए परमिट दिया जाएगा। RFID कार्ड के बिना यात्रा की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड के अनुसार पहली पूजा 29 जून को होगी, जबकि परंपरा के अनुसार यात्रा का समापन रक्षा बंधन (28 अगस्त) के दिन होगा।
ग्रुप रजिस्ट्रेशन की सुविधा
5 से 30 श्रद्धालुओं का ग्रुप बनाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके लिए श्रीनगर स्थित बोर्ड के कार्यालय से संपर्क करना होगा।
आवेदन तिथि: 15 अप्रैल से 20 मई 2026
ग्रुप फीस: 250 रुपए प्रति व्यक्ति
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सुविधा
विदेशी श्रद्धालुओं के लिए नियम
विदेशी नागरिकों का रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से होगा। उन्हें पासपोर्ट, हेल्थ सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज ईमेल के जरिए जमा करने होंगे। प्रति व्यक्ति 1550 रुपए शुल्क तय किया गया है।
महत्वपूर्ण निर्देश
आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य होगा, जो जम्मू-कश्मीर के विभिन्न केंद्रों पर उपलब्ध रहेगा। अधिक जानकारी श्रद्धालु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!