औद्योगिक नगरी में भूखंडों का आवंटन निरस्त: लीज डीड की शर्तों एवं नियमों का उल्लंघन; मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) द्वारा औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सेक्टर-3 स्थित भूखंड क्रमांक 1018 एवं 1019, जो कि एम/एस हज़ार्गो इंडस्ट्रीज प्रा. लि. को आवंटित किए गए थे, का आवंटन कंपनी द्वारा लीज डीड की शर्तों एवं नियमों का उल्लंघन किए जाने, स्वीकृत औद्योगिक गतिविधियों के स्थान पर अवैध एवं अनधिकृत गतिविधियां संचालित किए जाने तथा परिसर में अत्यधिक प्रदूषणकारी गतिविधियों के संचालन के कारण आज को निरस्त कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त परिसर में विगत 21 अप्रैल 2026 को भीषण अग्निकांड की घटना घटित हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप आग आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों तक फैल गई थी। घटना के पश्चात जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम तथा अग्निशमन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए गए थे। घटना ने औद्योगिक सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न की थीं।
एमपीआईडीसी द्वारा प्रकरण की विस्तृत समीक्षा एवं नियमानुसार कार्यवाही के दौरान यह पाया गया कि आवंटी द्वारा आवंटित भूमि का उपयोग स्वीकृत प्रयोजन के विपरीत किया जा रहा था तथा परिसर में अत्यधिक प्रदूषणकारी, अवैध एवं अनधिकृत गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था, जो लीज डीड की शर्तों एवं औद्योगिक क्षेत्र के नियामकीय प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।
एमपीआईडीसी द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित भूमि का उपयोग केवल स्वीकृत एवं अनुमत औद्योगिक गतिविधियों के लिए ही किया जा सकता है। औद्योगिक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा वैधानिक प्रावधानों का पालन प्रत्येक आवंटी की अनिवार्य जिम्मेदारी है।
किसी भी प्रकार की अवैध, अनधिकृत अथवा अत्यधिक प्रदूषणकारी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। एमपीआईडीसी प्रदेश में सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल एवं नियमानुसार औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!