होलकर विज्ञान महाविद्यालय में कथित फर्जी फीस की रसीद: फीस चोरी और इंटर्नशिप मामले में श्री राजपूत करणी सेना का बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्री राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में होलकर विज्ञान महाविद्यालय में कथित फर्जी फीस रसीद, फीस चोरी एवं इंटर्नशिप प्रकरण से संबंधित दस्तावेज, उपलब्ध साक्ष्य एवं तथ्यों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
संगठन का कहना है कि यह मामला केवल आर्थिक अनियमितताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के हितों, शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता तथा प्रशासनिक जवाबदेही से भी जुड़ा हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन ने आरोप लगाया कि इंटर्नशिप प्रकरण में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत संबंधित अधिकारियों को किए जाने के बावजूद आज तक निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच पूरी नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि जांच में लगातार विलंब से संदेह और गहरा हुआ है तथा इससे दोषियों को लाभ पहुंचने की आशंका होती है।
सेना ने आरोप लगाया कि इन मामलों का खुलासा करने के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी एवं कॉलेज प्रशासन द्वारा शिकायतकर्ताओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं पर विभिन्न प्रकार का दबाव बनाया जा रहा है। संगठन का दावा है कि शिकायत वापस लेने और आवाज़ उठाने से रोकने के लिए झूठा केस दर्ज करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
मास्टर माइंड को संरक्षण : संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि कथित इंटर्नशिप घोटाले के मास्टरमाइंड को महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी एवं कॉलेज प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। संगठन के अनुसार, यदि ऐसा नहीं है तो संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए।
रेस्टिगेशन नोटिस चस्पा किए: प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी आरोप लगाया गया कि भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं का विरोध करने वाले विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं को डराने एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में रेस्टिगेशन नोटिस चस्पा किए गए हैं। संगठन का कहना है कि ऐसे कदम विद्यार्थियों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के विपरीत हैं।
संगठन ने कहा कि फर्जी फीस रसीद, फीस चोरी एवं इंटर्नशिप प्रकरण से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य सक्षम अधिकारियों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके बावजूद यदि दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ताओं को ही प्रताड़ित किया जाता है, तो इससे पूरे प्रकरण की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में श्री राजपूत करणी सेना ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को लक्ष्य बनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। संगठन ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई और शिकायतकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो लोकतांत्रिक
एवं संवैधानिक दायरे में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों एवं महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
सेना की प्रमुख मांगें
सेना ने कहा कि कथित फर्जी फीस रसीद, फीस चोरी एवं इंटर्नशिप प्रकरण की किसी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष एजेंसी से समयबद्ध जांच कराई जाए। इसके अलावा कथित इंटर्नशिप प्रकरण के मास्टरमाइंड तथा उसे संरक्षण देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
शिकायतकर्ताओं एवं विद्यार्थियों पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने के कथित प्रयासों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। विरोध करने वाले विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध लगाए गए रेस्टिगेशन नोटिस तत्काल वापस लिए जाएं।
जांच पूर्ण होने तक संबंधित प्रकरणों से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
संबंधित समाचार

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन:शाम रिटायरमेंट: डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!