भगवा लव ट्रैप का आरोप: हिंदू छात्र से मारपीट कर गाड़ी में की तोड़फोड़; चश्मा व मोबाइल भी तोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

• बचपन की दोस्त मुस्लिम लड़की को घर छोड़ने गया था
• लड़की की बुआ भीड़ से बचाकर घर में ले गई तो बची जान
• विहिप नेता तन्नू शर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस, हातिम व अरबाज सहित अन्य पर केस दर्ज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय हिंदू छात्र से कुछ अल्पसंख्यक युवकों द्वारा सिर्फ इसलिए जमकर मारपीट की गई कि वह अपनी बचपन की मित्र मुस्लिम लड़की को उसके घर छोड़ने चला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे।
इस दौरान उसके एक्टिवा में तोड़फोड़ करने के साथ ही मोबाइल फोन और चश्मा भी तोड़ दिया। आरोपियों द्वारा भगवा लव ट्रैप का आरोप लगाते हुए छात्र को निशाना बनाया गया।
गनीमत रही कि लड़की की बुआ बीचबचाव कर उसे अपने घर में ले गई, जिसके बाद छात्र ने विश्व हिंदू परिषद के नेता तन्नू शर्मा को कॉल कर घटना की जानकारी दी। शर्मा ने तत्काल बजरंगियों को एकत्रित कर चंदन नगर पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक पेशे से अकाउंटेंट राज नगर निवासी 19 वर्षीय शिवांग यादव ने शिकायत में बताया कि 20 जुलाई की दोपहर करीब 1.30 बजे वह अपनी बचपन की मित्र को एक्टिवा से उसके घर, गली नंबर-4 चंदन नगर छोड़ने पहुंचा था।
राज किराना के पास रानी पैलेस क्षेत्र पहुंचा, तभी लड़की के भाई का दोस्त हातिम मिला, जिसने उसे वाहन से उतारा और शिवांग से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इससे उसका चश्मा गिरकर टूट गया।
इस दौरान भीड़ एकत्रित हो गई और उसका मोबाइल तोड़कर मारपीट करते हुए आयशा के घर तक ले गए। वहां अरबाज और अन्य लोग भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर उससे मारपीट कर उसके एक्टिवा में भी तोड़फोड़ की। यह देख आयशा की बुआ उसे भीड़ से बचाकर घर में ले गई, जहां से शिवांग ने अपने परिचित विहिप नेता तन्नू शर्मा को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।
शिवांग का कहना है यदि उसकी दोस्त आयशा के परिजन बीच-बचाव नहीं करते तो आरोपी उसकी जान भी ले सकते थे। चंदन नगर टीआई तिलक कारोले ने बताया मामला दर्ज कर एक आरोपी हातिम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जिहादी मानसिकता वाले आरोपी लगा रहे थे भड़काऊ नारे
विहिप नेता तन्नू शर्मा ने बताया छात्र पर भगवा लव ट्रैप का आरोप लगाकर कुछ जिहादी मानसिकता वाले लोगों ने घेर लिया और भीड़ अल्ला हु अकबर और जिहादी दल हैदरी दल के नारे लगा रहे थे। समय रहते छात्र ने मुझे कॉल कर जानकारी दी, जिस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को एकत्र कर मौके पर जाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए चंदन नगर टीआई तिलक कारोले से संपर्क कर जानकारी दी।
उन्होंने तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस छात्र को वहां से थाने लाई। पीड़ित शिवांग की शिकायत पर हातिम, अरबाज एवं अन्य जिहादियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296(ए), 3(5), 324(2) और 351(3) का केस दर्ज किया है। यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो जिहादी भगवा लव ट्रैप का आरोप लगाते हुए छात्र के साथ कोई बड़ी घंटा को भी अंजाम दे सकते थे।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!