जिंदा मां को मृत बताकर जमीन हड़पने का आरोप: खेत पर जेसीबी से की तोड़फोड़ और मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन हड़पने के लिए जिंदा महिला को मृत घोषित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता श्रीराम ने आरोप लगाया है कि जय कुमार बजाज ने उनकी जीवित मां को कागजों में मृत दिखाकर पुस्तैनी जमीन अपने नाम दर्ज करवा ली।
पुस्तैनी जमीन पर कब्जे की साजिश का आरोप
श्रीराम के अनुसार ग्राम सिहासा स्थित खसरा नंबर 250/6 की करीब 2 बीघा 405 आरा जमीन उनकी पुस्तैनी संपत्ति है। आरोप है कि साउथ तुकोगंज निवासी जय कुमार बजाज ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इस जमीन का नामांतरण अपने नाम करा लिया।
पुलिस को आवेदन, लेकिन कार्रवाई नहीं
पीड़ित ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत 9 मार्च को थाना चंदन नगर में की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए।
जेसीबी लेकर पहुंचे, फसल बर्बाद कर बनाई सड़क
श्रीराम ने बताया कि 26 मार्च दोपहर करीब 1 बजे 15 से 20 लोग जेसीबी मशीन लेकर खेत पर पहुंचे और फसल को नुकसान पहुंचाते हुए सीमेंट-कंक्रीट की सड़क बना दी। इसके बाद जमीन पर कब्जा करने की नीयत से चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाने की तैयारी की जा रही थी।
विरोध करने पर भाई से मारपीट
घटना के समय श्रीराम के छोटे भाई हरि सिंह अपनी पत्नी के साथ खेत पर मौजूद थे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया।
संदिग्ध वाहन और लोगों की पहचान
घटना में एक काली कार (एमपी 09 2626) का इस्तेमाल होने का दावा किया गया है, जिसे अकरम नामक व्यक्ति की बताया जा रहा है।
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पर उठे सवाल
श्रीराम का आरोप है कि उनकी मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया गया, जिसे सरपंच द्वारा जारी और तहसीलदार द्वारा प्रमाणित किया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने आवेदन लेकर जाँच के आदेश दिए है।
प्रशासन से न्याय की गुहार
पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि जमीन के दस्तावेजों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और कब्जे की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!