सांसद शंकर लालवानी के निवास पर फटा ‘तिरंगा' फहराने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

• पलासिया थाना प्रभारी पर बदसलूकी कर भगाने का आरोप, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
• सोनम वांगचुक के समर्थन में सांसद निवास के बाहर धरना
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को इंदौर में माहौल गरमा गया। सांसद शंकर लालवानी के मनीष पुरी स्थित निजी आवास के ठीक बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अमले और पुलिस बल द्वारा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सांसद निवास के मुख्य द्वार पर फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का एक गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। आंदोलन के दौरान सांसद लालवानी के घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे राष्ट्रीय ध्वज पर प्रदर्शनकारियों की नजर पड़ी।
आरोप है कि निवास के मुख्य द्वार पर लगा राष्ट्रीय ध्वज एक स्थान से फटा हुआ था। प्रदर्शन में शामिल प्रहलाद पांडेय ने इस लापरवाही को सीधे तौर पर देश की गरिमा, संप्रभुता और राष्ट्रीय सम्मान का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या सार्वजनिक हस्ती के आधिकारिक निवास पर क्षतिग्रस्त ध्वज फहराया जाना अत्यंत गंभीर एवं दंडनीय अपराध है।
इस मामले को लेकर पांडेय ने पलासिया पुलिस में थाना प्रभारी को शिकायती पत्र दिया और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के खिलाफ तुरंत निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पांडेय ने बताया कि थाना प्रभारी का रवैया उनके प्रति अमानवीय रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने आवेदन पर सुनवाई करने के बजाय उनके साथ बदतमीजी की और भगा दिया। पांडेय ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
धरना स्थल पर पांडेय ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इंदौर की जनता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। सांसद लालवानी को जनता की इस भावना का संसद के आगामी सत्र में प्रभावी ढंग से समर्थन करना चाहिए।
धरने की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और भारी बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों को तुरंत प्रदर्शन समाप्त करने और क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी। पुलिस का कहना था कि बिना पूर्व अनुमति के रिहाइशी इलाके में इस तरह का जमावड़ा कानून व्यवस्था के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने पुलिसिया दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया और अपनी मांगों को दोहराते रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश के नागरिक होने के नाते अपनी बात शांतिपूर्वक रखना उनका संवैधानिक अधिकार है। इस विरोध प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ परिवार और बच्चे भी अपनी सहभागिता दर्ज कराने पहुंचे।
आंदोलन में संगीता पांडेय, कपिल मंडलोई, अरविंद नेमा, महेश यादव, रानू खान, सुमित शर्मा, महेश वर्मा और मनोज थनवार मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि वांगचुक की मांगों पर जल्द कदम नहीं उठाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और अधिक उग्र रूप धारण करेगा।
संबंधित समाचार

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!