14 वर्षीय बालिका से मारपीट व धमकी का आरोप: पुलिस कमिश्नर से शिकायत; थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक बालिका के परिजन ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि बालिका के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं की और केवल एनसीआर दर्ज कर मामले को हल्का करने का प्रयास किया।
शिकायत पत्र के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को गांधी नगर क्षेत्र में बालिका के साथ कथित रूप से मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। परिजन का आरोप है कि घटना सार्वजनिक स्थान पर हुई और कई लोग इसके प्रत्यक्षदर्शी हैं।
एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि घटना के तुरंत बाद परिजन गांधी नगर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि केवल एनसीआर क्रमांक 0386/2026 दर्ज की गई और मामले में गंभीर धाराएं नहीं जोड़ी गईं।
थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप
परिजन ने पुलिस कमिश्नर को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी का रवैया निष्पक्ष नहीं रहा और आरोपियों को संरक्षण देने की कोशिश की गई। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि बाद में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं।
सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। संबंधित थाना प्रभारी की भूमिका की जांच की जाए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!