खबर
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी पर आरोप: पत्नी के अनुसार- एक करोड़ रुपये और फॉर्च्यूनर मांगी; शादी के 4 महीने बाद घर से निकाला, पुजारी परिवार ने आरोपों को नकारा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मार्च 2026, 3:45 pm
शेयर करें:
विश्व प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी पर आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार में कथित रूप से दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पुजारी पुनीत भट्ट की पत्नी इंदिरा भट्ट ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

खुलासा फर्स्ट को पुजारी परिवार ने यह बताया
दूसरी ओर खुलासा फर्स्ट ने इस मामले की सच्चाई जानने के लिए भट्‌ट परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया। पुनीत से अभी इस इस मामले में उनका पक्ष नहीं मिल सका, लेकिन पुजारी परिवार के सदस्य और दत्तक पुत्र उदित भट्‌ट ने फोन पर चर्चा में सभी आरोपों को गलत बताया है। उनके अनुसार आरोपी लगाने वाली महिला ही गलत है।

17 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी शादी
इंदिरा के मुताबिक उनकी शादी 17 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शुरुआती कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन करीब दो महीने बाद ही ससुराल का रवैया बदल गया। पीड़िता का कहना है कि यह दोनों की दूसरी शादी थी और पति ने संतान की इच्छा से विवाह किया था।

दहेज के लिए ₹1 करोड़ और फॉर्च्यूनर की मांग
महिला का आरोप है कि पति पुनीत भट्ट समेत सास, ननद, देवर और नंदोई ने मिलकर मायके से 1 करोड़ नकद और फॉर्च्यूनर कार लाने का दबाव बनाया। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

खाना नहीं दिया, घर में बंद रखा
इंदिरा ने आरोप लगाया कि कई बार उन्हें खाना नहीं दिया गया और घर में बंद कर दिया जाता था। उन्हें नौकरी करने से भी रोका गया ताकि वे आर्थिक रूप से निर्भर बनी रहें। विरोध करने पर पति द्वारा धमकाया जाता था।

जेवर और नकदी रखने का आरोप
पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उनके जेवर और करीब 5 लाख नकद अपने पास रख लिए। जब उन्होंने इन्हें वापस मांगा तो उनके साथ दुर्व्यवहार और बढ़ गया।

पारिवारिक घटनाओं के बाद बदला व्यवहार
इंदिरा ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि उनके पति पुनीत की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने बड़े पिता स्व. मनोहर भट्ट के तीसरे बेटे उदित को गोद लिया था। उनके अनुसार विवाह के बाद करीब दो महीने तक ससुराल वालों का व्यवहार उनके प्रति अच्छा रहा। जुलाई 2025 में जब उदित की पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी मिली, तब से पति पुनीत सहित पूरे ससुराल वालों का रवैया उनके प्रति बदल गया।

यह आरोप भी लगाया पीड़िता ने
पीड़ित महिला ने आरोप भी लगाया कि ननद प्रतिमा नागर ने उनके लाखों रुपए के जेवर अपने पास रख लिए। इसके साथ ही दत्तक पुत्र उदित ने अपनी पत्नी कुमकुम के मामले में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि पुलिस भी उन्हें बेवजह परेशान करती रही। इस मामले में खजराना पुलिस उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है, जिसे निरस्त कराने के लिए वह कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

4 महीने बाद ही घर से निकाला
महिला का आरोप है कि शादी के महज चार महीने बाद ही सितंबर 2025 में मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। तब से वह मायके में रह रही हैं। साथ ही, ससुराल पक्ष द्वारा झूठे मामलों में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देने की भी बात कही गई है।

पुलिस जांच में जुटी
इंदिरा भट्ट ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

3 minutes ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

20 minutes ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

20 minutes ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

40 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 1 hour ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 1 hour ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 1 hour ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 1 hour ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 1 hour ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 2 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 2 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 2 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 2 hours ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 2 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 2 hours ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 2 hours ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 3 hours ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 3 hours ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!