रिटायर होने के बावजूद कार पर ‘न्यायाधीश’ लिखने का आरोप: न्यायपालिका की गरिमा पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

राहुल यादव 99932-81971 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
न्यायपालिका की गरिमा और उसके पदों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। राकेश गंभीर ने हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति को शिकायत कर आरोप लगाया है एक सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी और उनकी पत्नी निजी वाहनों पर बड़े अक्षरों में न्यायाधीश लिखवाकर घूम रहे हैं। इससे न्यायपालिका की छवि प्रभावित हो रही है।
शिकायत में सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी शैलेंद्रसिंह ठाकुर तथा उनकी पत्नी का नाम है। आवेदन के अनुसार दोनों के नाम से पंजीकृत निजी कारों पर न्यायाधीश अंकित है। शिकायत के साथ संबंधित वाहनों के फोटो भी संलग्न किए गएहैं।
गंभीर का कहना है न्यायिक पद अत्यंत सम्मानित और संवैधानिक दायित्व से जुड़ा होता है। ऐसे में निजी वाहनों पर पदनाम प्रदर्शित करना न केवल मर्यादा के विपरीत है, बल्कि इससे यह संदेश भी जाता है कि व्यक्ति अपने पूर्व पद के प्रभाव का उपयोग कर रहा है। विभिन्न न्यायिक और प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार निजी वाहनों पर पदनाम के उपयोग को लेकर सीमा निर्धारित हैं।
विशेषाधिकार लेने के आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है वाहनों पर न्यायाधीश लिखे होने के कारण आम नागरिकों, सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संस्थानों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। ऐसे बोर्ड का उपयोग ट्रैफिक जांच, टोल प्लाजा अथवा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में विशेष व्यवहार प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
हस्तक्षेप की मांग
राकेश गंभीर ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति से जांच और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्य न्यायाधीश, रजिस्ट्रार जनरल, इंदौर खंडपीठ के रजिस्ट्रार, पुलिस आयुक्त तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। इनमें संबंधित वाहनों की जांच कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
फिलहाल संज्ञान नहीं
गौरतलब है हाई कोर्ट, पुलिस या किसी अन्य सक्षम प्राधिकारी की ओर से जांच शुरू होने अथवा कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। जिनके नाम का उल्लेख है, उनका पक्ष भी सामने नहीं आया है। अब निगाहें इस बात पर है कि हाई कोर्ट प्रशासन शिकायत को किस रूप में लेता है?
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!