पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका समेत सभी कांग्रेस सांसद रिहा: करीब दो घंटे तक रहे हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने वाले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के सभी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने मंगलवार देर शाम रिहा कर दिया। सभी नेताओं को करीब दो घंटे की हिरासत के बाद छोड़ा गया।
पीएम आवास के बाहर दिया था धरना
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई सांसद और नेता धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों को न्याय और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथों में सांकेतिक हथकड़ियां पहनकर भी अपना विरोध दर्ज कराया।
हंगामे के बीच पुलिस ने किया डिटेन
धरना लंबा खिंचने और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस सांसदों और नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। राहुल गांधी ने हिरासत का विरोध किया, लेकिन पुलिस उन्हें मौके से हटाकर अपने साथ ले गई।
राहुल छत्रसाल स्टेडियम, प्रियंका मंदिर मार्ग थाने में रहीं
हिरासत के बाद राहुल गांधी और कई सांसदों को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर मार्ग थाने में रखा गया। प्रियंका से मिलने उनकी मां सोनिया गांधी भी मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं और अधिकारियों से चर्चा करने के बाद उनसे मुलाकात की।
दो घंटे बाद सभी नेताओं को रिहा किया गया
करीब दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों को रिहा कर दिया। रिहाई के बाद सभी नेता वहां से रवाना हो गए। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए सरकार पर निशाना साधा, जबकि पुलिस का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!