दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में दशहरे के उत्सव के बीच मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम और सागर संभाग के कई इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है।
रावण को बरसाती से ढका
बारिश की आशंका को देखते हुए भोपाल में रावण के पुतलों को बरसाती से ढक दिया गया है, ताकि दहन से पहले वे भीगने से बच सकें।
यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, रायसेन, सागर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश हो सकती है।
23 अक्टूबर तक बारिश के आसार
मौसम में बदलाव की वजह चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ को बताया गया है। अनुमान है कि प्रदेश में 23 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे या इससे अधिक रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई इलाकों में धूप निकलने के आसार हैं।
मौसम के इस बदलाव से दशहरा आयोजनों और खुले मैदानों में होने वाले रावण दहन पर असर पड़ सकता है।
भोपाल में पुतलों को बरसाती से ढका
बारिश की आशंका के बीच भोपाल में रावण के पुतलों को बरसाती से ढककर सुरक्षित रखने की कोशिश की जा रही है।
आयोजकों को चिंता है कि बारिश से पुतले गीले हुए तो दहन में परेशानी आ सकती है।
साल 2022 में भी दशहरे के दिन तेज बारिश हुई थी। भोपाल में बारिश के कारण रावण का पुतला ठीक से नहीं जल पाया था।
उसे जलाने के लिए केरोसिन और पेट्रोल का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई थी। प्रदेश के अन्य शहरों में भी बारिश के कारण रावण दहन प्रभावित हुआ था।
कई जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे
प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
बीती रात छिंदवाड़ा में 17.4 डिग्री, कटनी के करौंदी में 17.8 डिग्री, आलीराजपुर और गुना में 18 डिग्री, अमरकंटक में 18.4 डिग्री और नीमच के मरुखेड़ा में 18.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
दूसरी ओर, खंडवा, उज्जैन, खरगोन, रतलाम, राजगढ़ और रायसेन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
गुना में एक दिन में साढ़े चार इंच बारिश
प्रदेश में पिछले चार दिनों से कई इलाकों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। गुना में एक ही दिन में करीब साढ़े चार इंच बारिश दर्ज की गई।
इसके अलावा इंदौर, शाजापुर, सीहोर, मंदसौर, उज्जैन, आगर-मालवा, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल और छिंदवाड़ा में भी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इंदौर में सोमवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। अब दशहरे के दिन मौसम कैसा रहता है, इस पर आयोजकों और लोगों की नजर रहेगी।
बारिश होने पर खुले मैदानों में आयोजित कार्यक्रमों और रावण दहन की व्यवस्थाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले:छात्रा और नवविवाहिता भी शामिल; जांच में जुटी पुलिस

जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर:उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया; बेटा भी घायल

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन:बोले- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!