शराब की लत बनी मौत की वजह: पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा; मां और बेटे ने मिलकर कर दी हत्या, इस हालत में मिला था शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
तराना थाना क्षेत्र में पानी से भरी खाल में मिली लाश के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार घरेलू कलह और शराब के नशे में आए दिन होने वाले विवाद इस हत्याकांड की मुख्य वजह बने।
खाल में तैरती मिली थी लाश
सोमवार सुबह ग्राम कनासिया स्थित आमडी क्षेत्र की खाल में एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। शव के सिर और शरीर पर चोटों के निशान मिलने से मामला संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पहचान और हत्या के कारणों की पड़ताल शुरू की।
मृतक की हुई पहचान
जांच के दौरान मृतक की पहचान मदनलाल सोलंकी निवासी ग्राम नायता पोलाय, जिला देवास के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिवार और परिचितों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक परिवार के सदस्यों पर गया। जब गहराई से जांच की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
पत्नी और बेटे ने कबूला जुर्म
पुलिस के अनुसार मदनलाल शराब पीने का आदी था। नशे की हालत में वह अक्सर परिवार के सदस्यों से मारपीट और विवाद करता था। उसकी हरकतों से पत्नी और बेटा लंबे समय से परेशान थे। बताया जा रहा है कि एक बार फिर विवाद होने पर पत्नी सौरम बाई और बेटे संजू सोलंकी ने मिलकर मदनलाल पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव ठिकाने लगाने की कोशिश
हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद शव को गांव से दूर आमडी की खाल में फेंक दिया गया, ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात मौत जैसा लगे। हालांकि पुलिस जांच में घटनाक्रम ज्यादा देर तक छिप नहीं सका और एक-एक कड़ी जुड़ती चली गई।
परिजनों ने उठाए सवाल
मंगलवार को मृतक के अन्य परिजन तराना थाने पहुंचे। उन्होंने आशंका जताई कि हत्या की वारदात में दो से तीन अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी संभावित आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
पुलिस जुटी जांच में
पुलिस ने पत्नी और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में मिले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हत्या की योजना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!