वायुसेना का विमान क्रैश: इतने लोगों की जान गई; सवार थे सैनिक, टेक ऑफ के बाद हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बोगोटा।
कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान टेकऑफ के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। चार सैनिक अभी भी लापता हैं।
विमान में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे। एक सैन्य सूत्र के मुताबिक, मृतकों में 58 सैनिक, छह वायुसेना कर्मी और दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हादसा
यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि विमान रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर क्रैश हुआ। दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया। आग और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था।
लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए
हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। कई घायलों को मोटरसाइकिल के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बोगोटा सहित अन्य बड़े शहरों में एयरलिफ्ट किया गया।
कोलंबिया के राष्ट्रपति ने जताया दुख
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे बेहद गंभीर हादसा बताया। उन्होंने कहा कि जवानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सेना के संसाधनों को आधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
अब तक किसी आतंकी हमले के सबूत नहीं मिले
रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि अब तक किसी आतंकी हमले के सबूत नहीं मिले हैं, इसलिए इसे फिलहाल हादसा ही माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद विमान में मौजूद गोला-बारूद में विस्फोट होने से स्थिति और गंभीर हो गई थी।
अमेरिका द्वारा 2020 में कोलंबिया को दिया गया था
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विमान अमेरिका द्वारा 2020 में कोलंबिया को दिया गया था और हाल ही में इसका मेंटेनेंस भी किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा, खासतौर पर टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेल होने की आशंका पर ध्यान दिया जा रहा है।
क्या है C-130 हरक्यूलिस विमान?
C-130 हरक्यूलिस दुनिया के सबसे विश्वसनीय सैन्य परिवहन विमानों में से एक माना जाता है। इसका उपयोग सैनिकों, हथियारों और राहत सामग्री के परिवहन में किया जाता है। यह कठिन और कच्चे रनवे पर भी उतरने में सक्षम है और भारी उपकरण, बख्तरबंद वाहन तथा बड़ी मात्रा में राहत सामग्री एक साथ ले जा सकता है।
इन कामों में भी होता है उपयोग
इसके अलावा, इस विमान का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी, आपदा राहत, आग बुझाने और मौसम संबंधी मिशनों में भी किया जाता है। यह एक बार में लगभग 42,000 पाउंड (करीब 19,000 किलोग्राम) तक वजन एयरड्रॉप कर सकता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!