एग्रीमेंट बदला, रजिस्ट्री से पहले ही मिस्टर इंडिया हो गए आरोपी: हीरा नगर में जमीन के नाम पर ठगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में प्रॉपर्टी सौदों में धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र का है, जहां प्लॉट की रजिस्ट्री के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पहले भरोसा जीतकर एडवांस लिया और बाद में एग्रीमेंट में ही हेराफेरी कर दी, इसके बाद से वे संपर्क से बाहर हैं। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आनंद भाटी ने एमआर-10 स्थित भाग्यलक्ष्मी कॉलोनी में प्लॉट नंबर 115 खरीदने के लिए नारायण राठौड़ (निवासी सेंधवा) से संपर्क किया था। दोनों के बीच 28.21 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।
रजिस्ट्री से पहले 5 लाख रुपए बयाना देने की सहमति बनी, जिस पर भरोसा करते हुए पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में रकम का भुगतान किया। पीड़ित के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को 1 लाख रुपए, 23-24 फरवरी को 1.80 लाख रुपए और 9 से 12 मार्च के बीच 2.20 लाख रुपए नकद और ऑनलाइन माध्यम से दिए गए।
यह राशि राधेश्याम राठौड़ के खाते में ट्रांसफर और नकद के रूप में दी गई। शिकायत में सबसे गंभीर आरोप एग्रीमेंट में छेड़छाड़ का है।
पीड़ित का कहना है कि मूल अनुबंध में दर्ज 20.50 लाख रुपए की राशि को बदलकर 26.50 लाख रुपए कर दिया गया। इसके अलावा, नामांतरण दस्तावेज में मालिक की पत्नी के साथ नाबालिग बच्चों के नाम भी जोड़े गए, जबकि इसके लिए कोर्ट का आदेश जरूरी होता है। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने यह आदेश देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गए।
पुलिस का कहना- तथ्यों के आधार जांच... रजिस्ट्री की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 तय थी, लेकिन उससे पहले ही आरोपी संपर्क से बाहर हो गए। राधेश्याम राठौड़ का मोबाइल बंद है और नंदा नगर स्थित दुकान पर भी ताला लगा मिला।
पीड़ित ने हीरा नगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!