खबर
Top News

सम्पत्ति के बाद अब ट्रांसफार्मरों की कुंडली खंगालेगी लोकायुक्त पुलिस: बिजली कंपनी अफसर शिवराम सेमिल के परिवार की फर्मों से लेकर टेंडरों तक जांच का एंगल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 3:20 pm
शेयर करें:
सम्पत्ति के बाद अब ट्रांसफार्मरों की कुंडली खंगालेगी लोकायुक्त पुलिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के एडिशनल चीफ इंजीनियर शिवराम सेमिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच अब सिर्फ जमीन, मकान, बैंक खातों और निवेश तक सीमित नहीं रहने वाली।

करीब 17.12 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आने के बाद जांच का एक अहम बिंदु अब ट्रांसफार्मर और इलेक्ट्रिकल कारोबार भी बन सकता है। लोकायुक्त की नजर इस बात पर है कि सेमिल के परिवार से जुड़ी फर्मों और ट्रांसफार्मर कारोबार का बिजली वितरण कंपनी के किसी टेंडर, वर्क ऑर्डर, सप्लाई या भुगतान से कोई संबंध रहा है या नहीं।

दरअसल, जांच के दौरान परिवार से जुड़ी फर्मों और ट्रांसफार्मर निर्माण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अब यह पड़ताल महत्वपूर्ण होगी कि इन फर्मों का कारोबार किस तरह चलता था, इनमें पूंजी कहां से लगी और क्या इनका बिजली कंपनी के साथ प्रत्यक्ष या परोक्ष कारोबारी संबंध रहा है।

लोकायुक्त पुलिस यदि इस दिशा में आगे बढ़ती है, तो सेमिल की 33 साल की पूरी सर्विस हिस्ट्री भी महत्वपूर्ण होगी। जांच में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किन-किन पदों पर रहते हुए स्टोर, सामग्री खरीदी, टेंडर, तकनीकी स्वीकृति, ट्रांसफार्मर या विद्युत उपकरणों की खरीद और सप्लाई से जुड़े काम संभाले थे।

उनकी अलग-अलग पोस्टिंग और परिवार की फर्मों के कारोबार की टाइमलाइन को मिलाकर भी जांच की जा सकती है।

106 ट्रांसफार्मरों की भी जांच अहम
छापे के दौरान सामने आए ट्रांसफार्मर और इलेक्ट्रिकल सामग्री भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बन सकते हैं। यदि इनकी संख्या और स्टॉक का सत्यापन होता है, तो यह पता लगाया जा सकता है कि ये ट्रांसफार्मर किसके थे, कहां बनाए गए, किसे सप्लाई किए जाने थे और इनके लिए भुगतान किसने किया था। यदि किसी सरकारी विभाग या बिजली कंपनी के वर्क ऑर्डर से इनका संबंध मिलता है, तो जांच का दायरा और बड़ा हो सकता है।

बैंक खातों से होगा खुलासा
लोकायुक्त को सेमिल और उनके परिवार से जुड़े 25 बैंक खातों की जानकारी मिली है। इनमें करीब 62.89 लाख रुपए जमा होने की बात सामने आई है। अब जांच का अगला चरण इन खातों में हुए लेनदेन की पड़ताल हो सकता है।

खासकर परिवार के सदस्यों के व्यक्तिगत खातों और इलेक्ट्रिकल फर्मों के खातों के बीच हुए लेनदेन की जांच से यह पता चल सकता है कि कारोबार और पारिवारिक संपत्तियों के बीच धन का प्रवाह किस तरह हुआ।

जांच में सामने आता है कि परिवार की किसी फर्म को बिजली कंपनी से सप्लाई या काम मिला और उसी दौरान सेमिल संबंधित निर्णय लेने वाले पद पर पदस्थ थे, तो यह एक महत्वपूर्ण बिंदु होगा।

आयकर रिटर्न और जीएसटी रिकॉर्ड भी खंगालेंगे... लोकायुक्त द्वारा आयकर विभाग से परिवार के सदस्यों के रिटर्न की जानकारी मांगी गई है। इसके साथ ही फर्मों के जीएसटी रिटर्न, टर्नओवर, खरीद-बिक्री, बैंक भुगतान और संपत्ति खरीद का मिलान किया जा सकता है।

इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि परिवार की घोषित आय और सामने आई संपत्तियों के बीच कितना अंतर है। वहीं सेबी से शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश की जानकारी भी मांगी गई है।

मुरैना में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज भी जांच के दायरे में हैं। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अब जांच संपत्तियों की गिनती से आगे बढ़कर उनके स्रोत और कारोबारी कनेक्शन तक पहुंचती दिखाई दे रही है।

संबंधित समाचार

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

13 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

30 minutes ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

37 minutes ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

44 minutes ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 1 hour ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 1 hour ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 1 hour ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 1 hour ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 2 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 2 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 2 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 2 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 2 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 2 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 2 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 2 hours ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 2 hours ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!