खबर
Top News

आईपीएल के बाद एमपीएल पर बुकियों की नजर: प्रदेश के युवा खिलाड़ी सट्टेबाजों के निशाने पर

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 3:06 pm
13 views
शेयर करें:
आईपीएल के बाद एमपीएल पर बुकियों की नजर

मैदान में खिलाड़ी...मोबाइल पर बुकी तैयार

हार-जीत के साथ हर बॉल पर सट्टा, हर रन पर भाव

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मैदान पर चौके-छक्के लग रहे हैं, लेकिन मोबाइल पर करोड़ों के दांव लग रहे हैं... आईपीएल के बाद अब एमपीएल भी सट्टेबाजों की नई मंडी बन गया है। आईपीएल का रोमांच खत्म होते ही सट्टेबाजों ने नया मैदान तलाश लिया है।

बुकियों की नजरें अब मध्य प्रदेश टी-20 लीग (एमपीएल) पर टिक गई हैं। इंदौर में चल रही लीग के हर मैच, हर ओवर और हर बॉल पर लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं।

क्या क्राइम ब्रांच सट्टेबाजों पर करेगी कार्रवाई? प्रदेश के युवा और प्रतिभावान खिलाड़ी जहां अपने करियर को चमकाने के लिए मैदान पर पसीना बहा रहे हैं, वहीं सट्टेबाज उन्हें कमाई का जरिया बनाकर मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भाव खोल चुके हैं। देखना रोचक होगा कि आईपीएल की तरह एमपीएल में भी क्राइम ब्रांच सट्टेबाजों पर कार्रवाई करती है कि नहीं।

सट्टे का नेटवर्क पूरी तरह बंद नहीं: उल्लेखनीय है कि हाल ही में आईपीएल समाप्त हुआ है। इसमें करोड़ों का सट्टा कारोबार चला।

क्राइम ब्रांच और नगरीय पुलिस ने कई कार्रवाइयां कर बुकियों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन सट्टे का नेटवर्क पूरी तरह बंद नहीं हुआ। अब वही नेटवर्क एमपीएल की ओर शिफ्ट हो गया है। सट्टेबाजों ने एजेंट और पंटर फिर सक्रिय कर दिए हैं।

कई पुराने बुकी और उनके गुर्गें एक्टिव: सूत्रों के मुताबिक शहर के कई पुराने बुकी और उनके गुर्गें लगातार बैठकों के जरिए नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। हार-जीत के साथ-साथ हर ओवर, रन, विकेट और सेशन पर भाव चल रहे हैं।

सट्टेबाजी के जानकार बताते हैं कि मैच शुरू होने के साथ ही मोबाइल फोन पर लाइव भाव अपडेट किए जा रहे हैं। कौन सी टीम जीतेगी, अगला विकेट कब गिरेगा, अगले ओवर में कितने रन बनेंगे और पावर प्ले में स्कोर कितना रहेगा जैसे सेशन पर दांव लगाए जा रहे हैं।

क्राइम ब्रांच के सामने नई चुनौती
आईपीएल के दौरान लगातार कार्रवाई करने वाली क्राइम ब्रांच के सामने अब एमपीएल सट्टेबाजी पर लगाम कसने की चुनौती है। सवाल यह है कि क्या आईपीएल की तरह इस लीग में भी सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी या फिर युवा खिलाड़ियों के नाम पर सट्टे का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

आईपीएल में इन पर हुई कार्रवाई
आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 को शुरू हुआ था, जो कि 31 मई 2026 को समाप्त हुआ। इस बीच क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने सट्टेबाजों और बुकियों पर सराहनीय कार्रवाइयां की है।

18 अप्रैल को विजय नगर पुलिस ने आकाश जिंदल, प्रियांश जैन को मंगल सिटी के सामने आईडीए ग्राउंड से कार एमपी 44 झेडडी 4034 में बैठकर आईपीएल मैच का मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा चलाते पकड़ा था।

18 अप्रैल को खजराना पुलिस ने वीरसिंह सावलिया, दिनेश राठौर, अंगद पटेल, रोहित परमार और सचिन सोलंकी को स्टार चौराहे के पास से पकड़ा था। आरोपी आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे।

20 अप्रैल को भंवरकुआं पुलिस ने शिवधाम काॅलोनी लिंबोदी के महेंद्र पहलवानी को राजीव गांधी चौराहा से लिंक के माध्यम से ग्रांड एक्सचेंज एप पर आईडी बनाकर क्रिकेट मैच का सट्टा खेलते पकड़ा था।

25 अप्रैल को लसूड़िया पुलिस ने निपानिया मेन रोड स्थित गुलमोहर कॉलोनी से भोपाल के मोहम्मद सिकंदर उर्फ सनी, मोहम्मद सुल्तान उर्फ बाॅबी और अपूर्व यादव को आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खाते पकड़ा था। आरोपी (ड्रीम एक्सचेंज.काॅम एवं ग्रेंड एक्सचेंज.काॅम व 777 एक्सचेंज) आईडी से ग्राहकों को लाइन देकर सट्टा खिलवा रहे थे।

1 मई को क्राइम ब्रांच ने धर्मराज कॉलोनी के एक घर में दबिश देकर शुभम उर्फ मोनू यादव को पकड़ा था। आरोपी ऑलपेनलईएक्ससीएच9.को.वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलवाता और पेमेंट लेकर आईडी और पासवर्ड देकर गेमिंग के लिए कॉइन्स उपलब्ध कराकर आईपीएल मैच का सट्टा खिलवाता था। वह सट्टे के लिए पैसे उधार देकर ब्याज भी वसूलता था।

6 मई को क्राइम ब्रांच ने उषा नगर मेन स्थित साईं नयन अपार्टमेंट के एक फ्लैट से शिवपुरी के शशांक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निखिल कौशल, शुभम कौशल, अर्पित तिवारी, प्रियांश जैन और गुना के जतिन शर्मा को पकड़ा था।

आरोपी ‘डायमंड सर्वर’ से क्रिकेट का सट्टा खा रहे थे। गिरोह दिल्ली और दुबई से ऑनलाइन आईडी लेकर ग्राहकों को ऑनलाइन आईडी और पासवर्ड देते थे। उससे 1.40 लाख रुपए, 39 एंड्रॉइड मोबाइल, विभिन्न बैंकों की चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड और सट्टे के हिसाब मिला था।

आरोपियों पर पब्लिक गैंबलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट की धारा 4(क) और आईटी एक्ट की धारा 66 के साथ संगठित अपराध की धारा 112(1) भी लगाई थी।

15 मई की रात क्राइम ब्रांच ने रंगवासा (राऊ) स्थित लाभम पार्क के एक मकान पर दबिश देकर रोहित भंडारी निवासी लोकनायक नगर (एयरपोर्ट रोड) और अर्जुन गुप्ता निवासी विधुर नगर हवा बंगला को पकड़ा था।

आरोपी ‘जगदंबा बुक समूह’ की लाइन लेकर एक आईपीएल का सट्टा खा रहे थे। ऑनलाइन सट्टे का भाव देखने और दांव लगाने के लिए ‘स्वास्तिक सॉफ्टवेयर’ का उपयोग करते थे।

आरोपियों पर पब्लिक गैंबलिंग (मध्य प्रदेश) एक्ट की धारा 4(क) और आईटी एक्ट की धारा 66 के साथ संगठित अपराध की धारा 112(1) भी लगाई थी।

26 मई को क्राइम ब्रांच ने बापजी नगर के मकान नंबर-236 की पहली मंजिल पर दबिश देकर ओडिशा के खुर्दा और नयागढ़ के साथ जबलपुर के राजेंद्र दास, रामास्वामी, चिन्मय साहु, आनंद प्रधान, अविनाश ठाकुर, कुणालदास, शशांक नेगी और विकास विश्वाल को पकड़ा था। आरोपी ‘प्रीमियम क्लाइंट्स बुक’ नाम की इंटरनेशनल वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को सीक्रेट यूजर आईडी और पासवर्ड जारी करते थे।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और क्रिकेट स्कोरिंग एप्स की मदद
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और क्रिकेट स्कोरिंग एप्स की मदद से सट्टेबाज पल-पल की जानकारी लेकर अपने ग्राहकों को भाव दे रहे हैं। मैच का एक-एक आंकड़ा सट्टे के बाजार में पैसा बनाने का जरिया बन गया है। इंदौर में जानी काका और सोनू खत्री क्रिकेट की सट्टेबाजी कर रहे हैं।

प्रदेश की प्रतिभा बन रही मोहरा
एमपीएल का उद्देश्य मध्यप्रदेश में घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा दिखाकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें, लेकिन सट्टेबाजों की एंट्री ने इस लीग पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिन खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट भविष्य संवारने का मौका है, वहीं खिलाड़ी सट्टेबाजों के लिए केवल आंकड़े और कमाई का माध्यम या यूं कहे कि मोहरा बनकर रह गए हैं।

एमपीएल बना बड़े क्रिकेट का लॉन्चिंग पैड
मध्यप्रदेश लीग (एमपीएल) प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए ऐसा मंच साबित हुई है, जहां से कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

इसी प्लेटफॉर्म से आगे बढ़कर रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, कुलदीप सेन, कुमार कार्तिकेय, अर्शद खान, आशुतोष शर्मा, अनिकेत वर्मा, माधव तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मंगेश यादव और शिवांग कुमार जैसे खिलाड़ियों ने पहचान बनाई और आईपीएल सहित बड़े क्रिकेट मंचों तक पहुंचे।

मालवा स्टैलियंस-उज्जैन फाल्कन्स मुकाबला रहा सट्टा बाजार की चर्चा में
एमपीएल में कल खेले गए मालवा स्टैलियंस और उज्जैन फाल्कन्स के मुकाबले को लेकर क्रिकेट और सट्टा बाजार दोनों में काफी चर्चा रही। सूत्रों के मुताबिक मैच शुरू होने से पहले और मैच के दौरान हार-जीत, सेशन, रन और विकेट पर लाखों रुपये के दांव लगने की चर्चाएं रहीं।

हालांकि इस संबंध में किसी एजेंसी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन क्रिकेट गलियारों में यह मुकाबला सट्टा बाजार का प्रमुख आकर्षण बना रहा।

संबंधित समाचार

छात्रों के समर्थन में सिंगर ने उठाई आवाज
Top News

छात्रों के समर्थन में सिंगर ने उठाई आवाज:लाठीचार्ज पर जताई नाराजगी; कहा-छात्रों को मारने में शर्म नहीं आती

3 minutes ago
सीजेपी आंदोलन पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान
Top News

सीजेपी आंदोलन पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान:बोलीं- जरूरत पड़ी तो खुद प्रदर्शन में जाऊंगी; विपक्ष को दिया एकजुटता का मंत्र

4 minutes ago
तो इन कारणों से कटा नरोत्तम का पत्ता
Top News

तो इन कारणों से कटा नरोत्तम का पत्ता:अब मुख्यधारा में वापसी मुश्किल

5 minutes ago
190 पदोन्नत एसडीएम नहीं कर सकेंगे राजस्व के फैसले
Top News

190 पदोन्नत एसडीएम नहीं कर सकेंगे राजस्व के फैसले:भर्ती नियम 1961 के अनुसार दो साल परिवीक्षा अवधि व ट्रेनिंग अनिवार्य

8 minutes ago
गुरु पूर्णिमा पर मनेगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

गुरु पूर्णिमा पर मनेगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:आयोजन को लेकर की समीक्षा

15 minutes ago
गांवों से दिल्ली तक आंदोलनों की एक जैसी तस्वीर दिखी
Top News

गांवों से दिल्ली तक आंदोलनों की एक जैसी तस्वीर दिखी

20 minutes ago
अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से ठगी
Top News

अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल; खाते से उड़ाए रुपए

25 minutes ago
सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी संग्राम
Top News

सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी संग्राम:युवक से माफी मंगवाई, कांग्रेस ने थाने का किया घेराव

26 minutes ago
वीडियो देखिये, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर हमला:बोले- सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार; नेता प्रतिपक्ष से ऐसी उम्मीद नहीं

30 minutes ago
नीट आंदोलन
Top News

नीट आंदोलन:भंवरकुआं पर 22वें दिन भी डटे छात्र; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

34 minutes ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

43 minutes ago
वीडियो देखिये, यूसीसी बिल पास होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
Top News

वीडियो देखिये, यूसीसी बिल पास होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिक्रिया:शिक्षा और रोजगार की गारंटी भी देना आवश्यक; जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए

44 minutes ago
इस क्रिकेटर पर लगे रेप के आरोप
Top News

इस क्रिकेटर पर लगे रेप के आरोप:हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

about 1 hour ago
छात्रों की समस्याएं केवल उठाएंगे ही नहीं
Top News

छात्रों की समस्याएं केवल उठाएंगे ही नहीं:उनका निराकरण भी करवाएंगे; विक्रमसिंह सचान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नियुक्त

about 1 hour ago
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 को निर्णायक बैठक
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट की 22 को निर्णायक बैठक:चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए सीईओ; महासचिव और ट्रस्टियों पर होगा फैसला

about 1 hour ago
स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा
Top News

स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा:जीपीएस, सीसीटीवी और स्पीड 40 से ऊपर नहीं...नियम तोड़े तो होगी सीधी कार्रवाई

about 1 hour ago
300 स्टूडेंट्स ने बनाई मानव शृंखला
Top News

300 स्टूडेंट्स ने बनाई मानव शृंखला:‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान में महिला सुरक्षा के साथ नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन:अनेक नेता हिरासत में; जितेंद्र सिंह ने की राहुल गांधी से मुलाकात

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:ग्राम मुंडलानायता में शासकीय भूमि एवं नाले से अतिक्रमण हटाया गया

about 1 hour ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड
Top News

राजा रघुवंशी हत्याकांड:सोनम की जमानत पर आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई; मेघालय सरकार ने टाइपिंग मिस्टेक का दिया है हवाला

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!