खबर
Top News

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं: अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अक्टूबर 2026, 2:18 pm
शेयर करें:
त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं

कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर 4 अफसरों का वेतन कटा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने मिलावटखोरों और सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में हुई टीएल बैठक में साफ कर दिया है कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चल रहे अभियान को अब और अधिक तेज और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान चार प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही मिलने पर गाज गिरी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर का 5 दिन, परदेशीपुरा अस्पताल के पीएचएम का 7, शासकीय नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य का 3, नगर निगम जोन-10 के वार्ड क्रमांक-39 के उपयंत्री का 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का यह सख्त रुख शिकायतों के समाधान में कोताही बरतने वाले अफसर अब सीधे रडार पर हैं।

मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक की दो टूक-जल और पर्यावरण पर दें ध्यान... बैठक की शुरुआत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक सुभाष चंद्र ने अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले में जल और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए और नागरिकों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। इसके साथ ही महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर नवजीवन पवार, रिंकेश वैश्य, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, वनमंडलाधिकारी सुधाकर सिंह और नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह व श्रृंगार श्रीवास्तव सहित तमाम प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बिना फायर सेफ्टी नहीं चलेंगी पटाखा दुकानें
दीपावली के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों पर विशेष जोर दिया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि शहर में पटाखा दुकानों और गोदामों का सघन निरीक्षण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जगहों पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हों।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं लोगों को पटाखा दुकान या गोदाम संचालित करने की अनुमति होगी जिनके पास वैध लाइसेंस है। यदि लाइसेंसधारक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति इसका संचालन करते पाया जाता है तो तुरंत लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

संवेदनशील और सार्वजनिक स्थलों पर फायर सेफ्टी मानकों के पालन में जरा भी लापरवाही मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

3 minutes ago
वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद
Top News

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

8 minutes ago
आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण
Top News

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

9 minutes ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

22 minutes ago
MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल
Top News

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

28 minutes ago
गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत
Indore

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

29 minutes ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

37 minutes ago
माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु
Top News

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली
Top News

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

about 1 hour ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण
Top News

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

about 1 hour ago
पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

about 1 hour ago
शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा
Top News

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली
Top News

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

about 2 hours ago
आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश
Top News

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

about 2 hours ago
माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला
Top News

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

about 2 hours ago
मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला
Top News

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी
Top News

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

about 2 hours ago
दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Top News

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!