जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता: कलेक्टर ने सुनी आम लोगों की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एक बार फिर आमजन के लिए राहत का सशक्त माध्यम बनी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया, वहीं शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण उस समय देखने को मिला जब एयरपोर्ट रोड़ क्षेत्र में एक ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई बालिका संस्कृति वर्मा अपने परिजनों के साथ पहुंची। इस बालिका ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष प्रयासों से उसे नया जीवन मिला है। मैं, उक्त दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मुख्यमंत्री जी ने मेरे इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की और मुझे तत्काल मुम्बई भेजा। मेरे इलाज के दौरान हर समय उन्होंने स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इलाज कराया। इंदौर आने के पश्चात भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव और इंदौर कलेक्टर लगातार संपर्क में रहें। अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूँ। आज मैंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आभार स्वरूप कलेक्टर श्री वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट किया।
इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में सुहानी दाधीच ने बताया कि आर्थिक अभाव के कारण वह 10वीं की परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पा रही थी। जनसुनवाई में आवेदन देने पर उसे तत्काल सहायता प्रदान की गई, जिससे वह परीक्षा में सम्मिलित होकर सफल हुई। खुशी के इस अवसर पर वह मिठाई लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और आभार जताया। साथ ही कलेक्टर ने उसे प्रोत्साहन स्वरूप सिलाई मशीन भी देने के निर्देश दिए, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति अपने उपचार के लिए मिली सहायता के लिए आभार व्यक्त करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। ब्लड कैंसर से पीड़ित एक बालिका को भी उपचार हेतु आवश्यक सहायता प्रदान की गई। कलेक्टर ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारियों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य ने जनसुनवाई में भाग लेकर नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!