खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन: ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में ट्रैफिक को लेकर सख्ती दिखाने वाली ट्रैफिक पुलिस को DCP नेमप्लेट लगी हुई कार से चुनौती मिली है। 'खुलासा फर्स्ट' में खबर प्रकाशित होने और वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस जागी है और जांच शुरू की गई है।
इंदौर में डीसीपी नेमप्लेट लगी कार का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। रोज आम वाहन चालकों पर सख्ती करने और अब तो सीधे एफआईआर करने वाली पुलिस डीसीपी की लहराती और टक्कर मारकर चलने वाली कार को लेकर अब जांच शुरू कर रही है। जांच अधिकारी पीड़ितों के बयान और शिकायत का इंतजार कर रहे हैं।
ट्रैफिक DCP बोले- वीडियो के आधार पर जांच शुरू
ट्रैफिक DCP राजेश त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद घटना की जानकारी मिली है और जांच के निर्देश दिए गए हैं। मौके के वीडियो और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
जांच की जिम्मेदारी आरआई दीपक पाटिल को दी गई है। पाटिल के अनुसार घटना संभवत: 1 सितंबर की हो सकती है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार DCP को छोड़कर वापस लौट रही थी। वाहन में मौजूद बताए जा रहे ड्राइवर और गनमैन को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
रिटायर IPS के पास थी कार
डीसीपी की नेमप्लेट लगी स्कॉर्पियो कार नंबर MP 03 A 8674 को लेकर खुलासा हुआ है कि यह कार डीसीपी जोन 4 सुनील मेहता को आवंटित थी।
वह एक सितंबर को वीआरएस लेकर रिटायर हो चुके हैं। घटना के समय कार में दो पुलिसकर्मियों के मौजूद होने की बात कही जा रही है।
राहगीरों का कहना है कि कार असामान्य तरीके से दौड़ रही थी। टक्कर मारने के बाद कार डीआरपी लाइन में जाकर खड़ी कर दी गई।
पहले बच्चे, फिर बुजुर्ग को टक्कर का दावा
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार क्लर्क कॉलोनी की ओर से परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में आ रही थी। इसी दौरान कार की साइकिल सवार एक बच्चे से टक्कर हुई और बच्चा सड़क पर गिर गया। दावा है कि कार वहां नहीं रुकी और आगे बढ़ गई।
इसके बाद कार ने कथित तौर पर एक्टिवा सवार बुजुर्ग को भी टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि कुछ लोगों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार पर DCP की नेमप्लेट देखकर वे पीछे हट गए। इसके बाद कार कलश चौराहे से होते हुए भंडारी ब्रिज की ओर निकल गई।
शिकायत और फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान के आधार पर जांच की जाएगी।
पीड़ितों की शिकायत मिलने पर उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय वाहन कौन चला रहा था और टक्कर की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं।
अब सबसे बड़ा सवाल- कार्रवाई किस पर?
खुलासा फर्स्ट के सामने आए वीडियो के बाद अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर हैं। क्या मामले में सिर्फ ड्राइवर पर कार्रवाई होगी या जिम्मेदारी तय कर विभागीय स्तर पर भी कदम उठाया जाएगा। यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
संबंधित समाचार

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!