पीएनजी कनेक्शन को लेकर प्रशासन का सख्त रुख: ऐसा नहीं किया जो कट सकता है कनेक्शन; अब तक इतने उपभोक्ताओं को नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शहर की 54 कॉलोनियों और रहवासी सोसायटियों में रहने वाले 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू के अनुसार जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन उपभोक्ताओं ने अब तक PNG कनेक्शन नहीं लिया है, उन्हें आज से नोटिस भेजे जा रहे हैं।
नोटिस मिलने के बाद संबंधित उपभोक्ताओं को 7 दिनों के भीतर PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में आवेदन नहीं करने पर पहले चरण में संबंधित उपभोक्ताओं की घरेलू LPG सिलेंडर रिफिलिंग सुविधा बंद की जाएगी। इसके बाद भी अनुपालन नहीं होने पर गैस कनेक्शन निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
शहर की कई हाईराइज इमारतों और कॉलोनियों को इस अभियान में शामिल किया गया है, जिनमें कृष्णा विहार, कृष्णा पार्क, केदार नगर, एसएन एनक्लेव और शैलपुत्री सॉलिटेयर जैसी सोसायटियां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अभी भी PNG कनेक्शन नहीं ले रहे हैं।
प्रशासन ने सभी जोनल और आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रोजेक्ट अधिकारियों के साथ समन्वय कर नियमित फील्ड विजिट करें। जिन क्षेत्रों में 30 से 90 दिन पहले पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपभोक्ता कनेक्शन ले रहे हैं या नहीं। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य शहर में PNG उपयोग को बढ़ावा देना, LPG पर निर्भरता कम करना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं सतत गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!