नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत कार्रवाई: रेलवे स्टेशन से गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; ट्रेन के जरिए लाई गई थी खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से एक महिला को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 4 हजार 300 रुपये बताई गई है।
संदिग्ध महिला को रोककर पूछताछ की
जीआरपी की टीम ने देर रात प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित लिफ्ट के पास एक संदिग्ध महिला को रोककर पूछताछ की। वैधानिक प्रक्रिया के तहत उसके बैग की तलाशी लेने पर तीन पैकेटों में रखा गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
बेचने की फिराक में थी
गिरफ्तार महिला की पहचान 22 वर्षीय श्रीयंका बहेरा के रूप में हुई है, जो ओडिशा के बरगढ़ जिले के कपिलेश्वर नगर की रहने वाली है। पूछताछ में उसने बताया कि वह वलसाड–पुरी एक्सप्रेस से गांजा लेकर जबलपुर पहुंची थी और इसे यहां बेचने की योजना थी।
मामला दर्ज
जीआरपी थाना जबलपुर ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
ट्रेन के जरिए लाई गई थी खेप
प्रारंभिक जांच में पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि गांजे की खेप किस नेटवर्क के जरिए ओडिशा से जबलपुर लाई गई और इसे खरीदने वाले स्थानीय तस्कर कौन हैं। जीआरपी का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
संबंधित समाचार

नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय:गरबा पंडालों से मेलों तक पुलिस की निगरानी; ड्रोन से नजर, संदिग्धों पर कार्रवाई; बीमार बालिका और सड़क हादसों में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!