नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत कार्रवाई: गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झील नगर की झुग्गी बस्ती से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 300 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर झील नगर स्लम क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मोहन उर्फ बाला जाटव (38), निवासी झुग्गी नंबर-172, झील नगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
इतवारा से लाकर बेचता था गांजा
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इतवारा क्षेत्र से गांजा खरीदकर लाता था और अधिक मुनाफा कमाने के लिए उसकी छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर झील नगर और आसपास की झुग्गी बस्तियों में बेचता था। पुलिस अब आरोपी से गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क और खरीदने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।
पहले से दर्ज हैं 6 मामले
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले से मारपीट, धमकी, आबकारी अधिनियम सहित कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!