400 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई: एडिशनल सीपी और डीसीपी ट्रैफिक ने की समीक्षा; बैठक के बाद कार्रवाई तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। एडिशनल सीपी और डीसीपी ट्रैफिक ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि शहर के व्यस्त चौराहों और बाजारों में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिसके चलते विशेष पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों ने 400 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए नो-पार्किंग, रॉन्ग साइड और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक एडिशनल सीपी आरके सिंह और डीसीपी (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें चारों जोन की टीमों की समीक्षा कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस की पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों ने शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन कार्रवाई की। जोन-1 में बड़ा गणपति, एयरपोर्ट रोड, इमली बाजार और बाणगंगा क्षेत्र में निगरानी की गई।
जोन-2 में विजयनगर , एलआईजी, पाटनीपुरा और भमोरी क्षेत्र में टीम सक्रिय रही। जोन-3 में पलासिया, रीगल, दवा बाजार, कोठारी मार्केट और छप्पन दुकान क्षेत्र में कार्रवाई की गई। वहीं जोन-4 में सराफा, जवाहर मार्ग, क्लॉथ मार्केट और यशवंत रोड सहित कई स्थानों पर पेट्रोलिंग की गई।
ट्रैफिक पुलिस ने नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाने के साथ व्हील लॉक और क्रेन की मदद से चालानी कार्रवाई की। कई वाहन चालकों पर रॉन्ग साइड चलने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग करने और लेफ्ट टर्न बाधित करने पर कार्रवाई की गई।
पेट्रोलिंग से दिख रहा सकारात्मक असर: डीसीपी त्रिपाठी के अनुसार अभियान के बाद प्रमुख बाजारों में अवैध पार्किंग कम हुई है और वाहन चालक नियमों के प्रति अधिक जागरूक हुए हैं।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति में कमी आई है, जिससे आम लोगों को राहत मिल रही है। शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!