सड़कों के चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई: अवैध कब्जे हटाए गए; रहवासियों ने लगाए भेदभाव के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों और गलियों के किनारे बने कई मकानों के आगे किए गए अतिक्रमण हटाए गए। कुछ स्थानों पर निगम की टीम ने खुद कार्रवाई की, जबकि कई जगह रहवासियों को अपने स्तर पर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए।
सांई मंदिर क्षेत्र से शुरू हुआ अभियान
कार्रवाई की शुरुआत भागीरथपुरा स्थित सांई मंदिर और उसके आसपास की गलियों से की गई। यहां निगम की टीम ने घरों के बाहर बने ओटले, टिन शेड, पार्किंग के लिए किए गए निर्माण और फुटपाथ पर किए गए कब्जों को हटवाया। कई रहवासियों ने निर्देश मिलते ही खुद ही अपने घरों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटा दिए, ताकि आगे की कार्रवाई से बचा जा सके।
संकरी गलियों से जूझ रहा है इलाका
भागीरथपुरा की कई गलियां अत्यधिक संकरी हैं, जिसके कारण यहां आवागमन लंबे समय से बड़ी समस्या बना हुआ है। स्थिति यह है कि कई जगहों पर नगर निगम के बड़े वाहन तक नहीं पहुंच पाते। पानी सप्लाई जैसे जरूरी कार्यों के लिए भी टैंकरों की बजाय छोटे ट्रैक्टर-टैंकर भेजने पड़ रहे हैं। यही वजह है कि निगम ने सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज किया है।
अचानक कार्रवाई से नाराज रहवासी
कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई। रहवासियों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के अचानक कार्रवाई शुरू कर दी गई। स्थानीय निवासी रानू बौरासी सहित कई लोगों का कहना है कि निगम द्वारा चुनिंदा मकानों को ही निशाना बनाया जा रहा है, जबकि सड़क किनारे कई बड़े और पक्के निर्माण अब भी जस के तस बने हुए हैं।
पार्षद पर भी लगे आरोप
रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला के घर के सामने भी अतिक्रमण है, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस संबंध में लोगों ने निगम अधिकारियों से शिकायत भी की है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई है।
पार्षद का पक्ष: आवागमन सुधारना प्राथमिकता
वहीं पार्षद कमल वाघेला ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केवल रजिस्ट्री की जमीन को छोड़कर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई गलियां इतनी संकरी हैं कि लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह कार्रवाई आम नागरिकों की सुविधा और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए की जा रही है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
नगर निगम के संकेत साफ हैं कि शहर में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। हालांकि, स्थानीय लोगों की मांग है कि कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और समान रूप से की जाए, ताकि किसी के साथ भेदभाव न हो।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!