पीडि़त पर कार्रवाई आरोपियों की आवभगत: तेजाजी नगर पुलिस का दोहरा चेहरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन विवाद के एक मामले ने तेजाजी नगर पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल हैं। स्टील कारोबारी फारुख मुल्तानी ने आरोप लगाया है उनकी शिकायत पर कार्रवाई के बजाय पुलिस ने सत्ता और रसूख के दबाव में काम किया।
जिस बेटे ने अपनी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण का विरोध किया और मारपीट का शिकार हुआ, उसी को आरोपी बनाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया। थाने में आरोपित पक्ष की खातिरदारी होती रही, जबकि फरियादी परिवार को घंटों उलझाकर आखिरकार ऐसा जाल बुना गया कि बेटा सलाखों के पीछे पहुंच गया।
ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी फारुख मुल्तानी के अनुसार नायता मुंडला में पटवारी हल्का नं. 13 राजस्व निरीक्षक मंडल क्रमांक 02 में खसरा नं. 173 रकबा 1.319 हेक्टेयर में से 0.100 हेक्टेयर कृषि भूमि है।
उक्त भूमि सरकारी दस्तावेजों के अनुसार पूरी तरह उनके नाम पर दर्ज है, जिसका रजिस्ट्री नंबर एमपी179132021ए1287332 दिनांक 20 मार्च 2021 है और वे इसके कानूनी मालिक है। उनकी जमीन के आसपास अन्य लोगों के भी प्लॉट है।
पहले नंबर के प्लॉट मालिक अंसार पटेल ने आसपास की अतिरिक्त करीब 400 वर्ग फीट जमीन पर कब्जा कर रखा है। पिछले दिनों सभी की जमीन का सीमांकन करने पटवारी पहुंचे थे।
तब अंसार पटेल ने जमकर विवाद किया। इसके चलते पटवारी ने मौका पंचनामा बनाया और बिना सीमांकन चले गए। इसका मतलब था वहां कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकता था। बावजूद उनकी भूमि से लगी भूमि, जो किसी जायसवाल मालवीय समाज की है, पर धर्मशाला का निर्माण शुरू कर दिया गया।
समाज के लोगों ने मनमाना सीमांकन कर उनके हिस्से की करीब 7 फीट जमीन को भी अपनी जमीन में शामिल कर निशान बना दिए। विरोध पर विवाद किया।
तीन बार आई 112, हर बार काम रुका... फिर शुरू निर्माण
फारुख मुल्तानी का कहना है उन्होंने कई बार डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस हर बार मौके पर पहुंचकर काम रुकवाती रही, लेकिन स्थायी समाधान नहीं कराया। इसके बाद उन्होंने डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत से शिकायत की।
डीसीपी ने कहा विवादित मामला है दोनों पक्ष तहसील कार्यालय जाएं। टीआई देवेंद्र मरकाम से कहा 145 की कार्रवाई की जाए, लेकिन टीआई ने कार्रवाई में तीन दिन लगा दिए। दोबारा शिकायत करने डीसीपी रावत के पास पहुंचा तो इस मर्तबा उन्होंने टीआई देवेंद्र मरकाम पर नाराजगी जताते हुए कहा कल को वहां दंगा-फसाद हो जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा।
दबाव में टीआई ने मुझे परसों तेजाजी नगर थाने बुलवाया। पहुंचने पर मुझे और मेरे बेटे मो. गुलरेज के कथन लिए, लेकिन 145 की कार्रवाई के बजाय अगले दिन आने को कहा। बीती सुबह थाने जाने की तैयारी में थे कि खबर मिली दूसरे पक्ष ने एक बार फिर मेरी जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया है।
आरोपी सोफे पर, फरियादी कटघरे में
फारुख मुल्तानी का आरोप है जब वे थाने पहुंचे तो जिन पर मारपीट और कब्जे का आरोप था, वे टीआई देवेंद्र मरकाम के सामने आराम से बैठे थे। उन्होंने किसी विधायक से टीआई की फोन पर बात कराई गई, जिसके बाद पुलिस का रवैया बदल गया।
टीआई देवेंद्र मरकाम दबाव-प्रभाव में आ गए। पूरा खेल पुरुषोत्तम जायसवाल निवासी पालदा और पवन जायसवाल ने रचा था। बेटे को छोड़ने के बजाय उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी गई। उसे जमानत के लिए एसीपी आजाद नगर रविंद्र बिलवाल के पास ले जाने की बात कही।
साथ ही रजिस्ट्री लेकर आने को कहा। मैंने अपने दूसरे बेटे से रजिस्ट्री बुलवा ली, लेकिन बड़े बेटे मो. गुलरेज को एसीपी कार्यालय ले जाने में शाम के करीब 6 बजा दिए। एसीपी कार्यालय पहुंचने पर एसीपी रवींद्र बिलवाल ने दो रजिस्ट्री मांग ली। विरोध किया तो नाराज हो गए।
तीन बार आई 112, हर बार काम रुका... फिर शुरू निर्माण
फारुख मुल्तानी का कहना है उन्होंने कई बार डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस हर बार मौके पर पहुंचकर काम रुकवाती रही, लेकिन स्थायी समाधान नहीं कराया। इसके बाद उन्होंने डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत से शिकायत की।
डीसीपी ने कहा विवादित मामला है दोनों पक्ष तहसील कार्यालय जाएं। टीआई देवेंद्र मरकाम से कहा 145 की कार्रवाई की जाए, लेकिन टीआई ने कार्रवाई में तीन दिन लगा दिए। दोबारा शिकायत करने डीसीपी रावत के पास पहुंचा तो इस मर्तबा उन्होंने टीआई देवेंद्र मरकाम पर नाराजगी जताते हुए कहा कल को वहां दंगा-फसाद हो जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा।
दबाव में टीआई ने मुझे परसों तेजाजी नगर थाने बुलवाया। पहुंचने पर मुझे और मेरे बेटे मो. गुलरेज के कथन लिए, लेकिन 145 की कार्रवाई के बजाय अगले दिन आने को कहा। बीती सुबह थाने जाने की तैयारी में थे कि खबर मिली दूसरे पक्ष ने एक बार फिर मेरी जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया है।
टीआई पर बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप
कारोबारी का आरोप है उन्होंने पहले टीआई देवेंद्र मरकाम की शिकायत डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत से की थी। इससे नाराज होकर टीआई ने द्वेषपूर्ण कारवाई कर बेटे को आरोपी बना दिया। उन्होंने कहा मामले और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच होना चाहिए।, टीआई देवेंद्र मरकाम का पक्ष जानने उन्हें उनके मो. नंबर 7746939433 पर कॉल किया, जो उन्होंने रिसीव नहीं किया।
बेटा मार खाकर थाने पहुंचा, आरोपी बन गया... कारोबारी के मुताबिक जब उनके कहे पर बेटा मोहम्मद गुलरेज विरोध करने पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना देने थाने पहुंचा तो आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय उसे ही बैठा लिया और बाद में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी।
जेल भेजने का आदेश तैयार था
मुल्तानी का दावा है बेटे को एसीपी कार्यालय ले जाने में जानबूझकर देर की गई। इस बीच मेरे वकील एसीपी के रीडर के पास पहुंचे तो पता चला बेटे को जेल भेजने का आदेश पहले से ही टाइप किया हुआ था। हुआ भी ऐसा ही।
देर शाम मेरे बेटे गुलरेज, जिस पर कभी कोई केस दर्ज नहीं हुआ, उसके फरियादी होते हुए भी आरोपी बनाकर जेल भिजवा दिया। एसीपी ने कहा कल सुबह आ जाना जमानत हो जाएगी। इसके बाद वे सीधे डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के कार्यालय गए, लेकिन वे नहीं मिले। पता चला राऊ थाने में किसी मीटिंग के लिए गए हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!