हवाबाज भाजपा युवा नेता की एसीपी ने उतारी लू: लॉकअप में काटी रात; जाम छलकाते हुए खुशियां मनाने वाले पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में पकड़ाया तो करने लगा बहस, कार जब्त, प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस
जिस कार की मंत्री विजयवर्गीय से कराई पूजा, अब वो थाने पर खड़ी
रविश राजेंद्र सिंह 79870-55743 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रिंक एंड ड्राइव मामले को लेकर शहर पुलिस प्रशासन इस कदर सख्त है कि उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब राजनीतिक रसूखदार भी इस कार्रवाई से बच नहीं पा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला कल विजय नगर चौराहे पर देखने को मिला जहां शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ाए देवास जिले के भाजयुमो के एक मंडल अध्यक्ष को पॉइंट पर पुलिसकर्मी और एसीपी से पद का रौब झाड़ते हुए बहस करना भारी पड़ गया।
एसीपी ने उसे लताड़ा और उसकी कार ड्रिंक एंड ड्राइव में जब्त कर थाने पर खड़ी करवा दी। मामले में विजय नगर पुलिस ने पुलिसकर्मियों से पाॅइंट पर बदसूलकी कर रहे भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष शुभम तंवर पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस भी दर्ज किया, जिसके चलते उसे रातभर सलाखों के पीछे नींद निकालना पड़ी।
सूत्रों के मुताबिक कल रात विजय नगर चौराहे पर रोजाना की तरफ चेकिंग पाॅइंट लगाकर पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को चेक कर ड्रिंक एंड ड्राइव के केस बना रही थी। इसी बीच बिना नंबर की व्हाइट कलर स्कॉर्पियो कार को पुलिस ने पॉइंट पर रोका। चालक शराब के नशे में धुत था।
मौके पर मौजूद एएसआई और पुलिसकर्मियों ने उसे ब्रिथ एनालाइजर में फूंक मारने को कहा तो बहस करते हुए खुद को हाटपिपलिया बागली का मंडल अध्यक्ष शुभम तंवर बताने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसकी एक ना सुनी और उसे फूंक मारने को कहा। मंडल अध्यक्ष नशे में इतना धुत था कि वह खुद को भी संभाल नहीं पा रहा था।
अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और फूंक मारने को कहा। इसके बावजूद वह पुलिस को छकाता रहा और ब्रीथ एनालाइजर को मुंह में से हटाता रहा। पुलिसकर्मी उसे लगातार फूंक मारने का कहते रहे, लेकिन वह बार-बार ब्रीथ एनालाइजर मुंह से हटा देता यह देख एसीपी विजय नगर पराग सैनी मौके पर पहुंचे और उसे फूंक मारने को कहा तो बहस करने लगा। यहां तक कि बदतमीजी पर उतारू हो गया।
इसके बाद एसीपी का माथा ठनका और उन्होंने उसे फटकार लगाते हुए तत्काल ब्रीथ एनालाइजर में फूंक मारने को कहा और उसकी कार ड्रिंक एंड ड्राइव में जब्त कर थाने खड़े करवा दी। इसके बाद वह फिर से बदतमीजी पर उतारू हो गया।
इसके बाद एसीपी उसे थाने ले गए और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज करवा दिया। पुलिस के मुताबिक बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार को ड्रिंक एंड ड्राइव में जब्त किया है। वहीं चालक शुभम तंवर के खिलाफ प्रतिधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया है।
रात काटी सलाखों के पीछे
जानकारी के मुताबिक थाने में भी वह बहस करता रहा। जिसके चलते उसे सलाखों के पीछे कर दिया गया। धीरे-धीरे जैसे- जैसे उसका नशा उतरा, उसकी लू भी उतरती गई। बाद में वह खुद को छोड़ने की मिन्नतें करता रहा।
बताया जा रहा है कि शुभम तंवर देवास जिले के हाटपिपलिया का निवासी है और भाजयुमो का मंडल अध्यक्ष है। वहीं पुलिस पड़ताल में तंवर ने खुद को ग्राम कर्णावत बागली का रहना बताया है, जबकि वह हाटपिपलिया का रहने वाला है।
दो सप्ताह पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की थी पूजा
सूत्रों के मुताबिक शुभम तंवर ने मार्च माह के अंत में व्हाइट कलर की स्कॉर्पियो कार खरीदी थी। तब उसने बंगलामुखी माता मंदिर में जाकर उसकी पूजा करवाई थी। वहां से आने के बाद वह कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पास पहुंचा और उनसे कार की पूजा करवाते हुए कार में महादेव की मूर्ति पर रुद्राक्ष की माला पहनवाई थी।
इसका महिमामंडित कर सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार-प्रसार किया था। अब उसे और उसके चाहने वाले को भी क्या पता था कि जिस कार की पूजा उसने माता के मंदिर और राजनीतिक पंडित से करवाई थी वह कार ड्रिंक एंड ड्राइव में थाने पर धूल खाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!