मुलजिम सूरज रजक को तीन घंटे थाने में बैठाया: वरिष्ठ पत्रकार को धमकी मामले में अब भी नहीं हुई जमानत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वरिष्ठ पत्रकार को धमकाकर कलम से टकराने की जुर्रत करना वाला 11 अपराधों से लदा आदतन अपराधी सूरज रजक कानून के चंगुल में फंस गया है। खबर मत छापना की धमकी देने के बाद पंढरीनाथ थाने में दर्ज केस का नामजद आरोपी सूरज रजक अब खुद लगातार खबर बन रहा है यानी उसकी दबंगई कानून के शिकंजे में आ ही गई है।
सूत्रों का कहना है लगातार दर्ज हो रहे केसों के कारण सूरज डरा हुआ है। कल पंढरीनाथ पुलिस ने उसे थाने बुलवाकर तीन घंटे बैठाए रखा और पूछताछ की। हालांकि उसकी अभी जमानत नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र के. (आरके) गुप्ता को अंजाम भुगतने की धमकी देने के मामले में पंढरीनाथ पुलिस ने सूरज रजक के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 ए और 351(2) में नामजद केस (अपराध क्रमांक 0122/2026) दर्ज किया था।
मामला सामने आते ही पूरे मामले को खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था। बताया था कि कनाड़िया में मारपीट, हवाई फायर (अपराध क्रमांक 609/25), लसूड़िया में टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ की जमीन पर कब्जे का केस (अपराध क्रमांक 499/26) और पंढरीनाथ थाने के उक्त केस सहित उस पर 11 केस दर्ज हो चुके हैं।
यानी आदतन अपराधी सूरज रजक की पूरी कुंडली पाठकों के सामने रख दी थी। केस दर्ज होने के बाद आरोपी सूरज रजक ने भी लसूड़िया थाने और पंढरीनाथ थाने में वरिष्ठ पत्रकार द्वारा झूठा केस दर्ज कराए जाने संबंधी आवेदन दिया था।
हालांकि मामला ठंडे बस्ते में चला गया था, लेकिन कल पंढरीनाथ पुलिस ने केस को हवा दे दी। सूत्रों के अनुसार पंढरीनाथ टीआई सतीश पटेल ने परसों मुलजिम सूरज रजक को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था।
कल दोपहर करीब 1 बजे आरोपी सूरज रजक पंढरीनाथ थाने पहुंचा था। उससे करीब 4 बजे तक गहन पूछताछ की गई। पूछा गया कि क्या उसने वरिष्ठ पत्रकार आरके गुप्ता को धमकी दी थी। मोबाइल फोन लगाने की परिस्थिति कैसे निर्मित हुई।
उसके द्वारा आरके गुप्ता के खिलाफ दिए गए आवेदन के बारे में भी पूछताछ की गई। उसे जल्द ही दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, पता चला है उक्त केस के बाद से आरोपी सूरज रजक डरा हुआ है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!