12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप: अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बक्सर।
बिहार के बक्सर जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। डुमरांव प्रखंड में दो शिक्षकों पर करीब 12 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने और उनके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
कई महीनों से छात्राओं का यौन शोषण
आरोप है कि दोनों शिक्षक पिछले कई महीनों से छात्राओं का यौन शोषण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के वीडियो भी बनाए।
करीब तीन दिन पहले इनमें से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
वीडियो वायरल होने के बाद भड़का आक्रोश
मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और दोनों आरोपी शिक्षकों को घेर लिया।
ग्रामीणों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस
परिजन की शिकायत के आधार पर कृष्णाब्रह्म थाने में दोनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किए जाने की बात भी सामने आई है।
पुलिस वायरल वीडियो और परिजनों के बयानों को जांच का आधार बना रही है। पीड़ित छात्राओं के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है।
एसपी ने कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बक्सर के एसपी शुभम आर्या और प्रभारी डीएसपी समीर कुमार सिंह के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की ओर से पीड़ित छात्राओं की पहचान गोपनीय रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!